
Sex Racket. शहरों में देह व्यापार का धंधा तेजी से फल-फूल रहा है. एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने छापामारी कर तीन युवतियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं भारी मात्रा में आपतिजनक सामग्री बरामद की गई है. पूरा मामला यूपी के गाजियाबाद का है. यहां सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पुलिस ने तीन युवतियों समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है. बताया गया कि कविनगर थाने के पास ही सेक्स रैकेट चल रहा था. पुलिस ने महिला संचालक समेत तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है. महिला ने 10 दिन पहले किराए के मकान लिया था.
NEWS SOURCE : lalluram
