
Sikar News : सीकर 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी ने चलती गाड़ी में नाबालिग के साथ रेप किया था उस दौरान आरोपी का एक साथी भी साथ मौजूद था फिलहाल पुलिस इस मामले में दो अन्य आरोपियों जो फरार चल रहे हैं उनकी तलाश में जुटी हुई है सीकर के धोद थाना इलाके में शादी समारोह में आई नाबालिग के साथ गैंग रेप हुआ था उस मामले में धोद थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में शादी में की गई वीडियोग्राफी में से आरोपियों के चेहरे दिखाकर तीन आरोपी करण मान्या उर्फ मानसिंह और टिम्मा उर्फ मुकेश कुमार की पहचान की. जो बाराती थे. आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह झुग्गी झोपड़ियों में और उनके कई संभावित ठिकानों पर छापे मारे जहां से पुलिस को पता लगा कि मुख्य आरोपी करण निवासी मुहाना मंडी जयपुर को दिल्ली के धोलाकुआं एरिया में कच्ची बस्ती से गिरफ्तार किया है.
फिलहाल पुलिस मामले में फरार चल रहे 2 अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस उपाधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र ने बताया कि सीकर में पिछले 9 तारीख को धोद इलाके के मांजीपुरा सीकर में बारात आई थी जिसमें एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना हुई जिसमें पोक्सो में पुलिस थाना धोद में मुकदमा दर्ज किया गया था उसमें लड़की नाबालिग थी और जो मुलजिम बताए गए अज्ञात थे, जिसमें बाद में पुलिस द्वारा जांच की गई रिपोर्ट के बाद जांच की गई. जिसमें आरोपी को नामजद करने के लिए तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे साइबर की लोकेशन वगैरह दी और कई सूचनाओं से भी जानकारी जुटाई, जो वहां उस समय शादी के दौरान गाड़ी आई थी उनकी जानकारी ली घटना से जुड़ी हुई छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखते हुए जांच की इसमें पुलिस ने तीन मुलजिम को नामजद किया था एक मुलजिम को हम गिरफ्तार करके ले आए उसको वापरदा गिरफ्तार किया गया है एक बोलेरो गाड़ी थी उसमें एक ड्राइवर था और दो आरोपी थे जिन्होंने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया था तीन आरोपी कुल है.
NEWS SOURCE : zeenews
