
मध्यप्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur) में बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शालिग्राम गर्ग एक हाथ में सिगरेट और एक में पिस्टल लहराते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दलितों से मारपीट की। सालिग राम गर्ग ये भी कहते दिख रहे है कि यहां सिर्फ बागेश्वर धाम के गाने बजेंगे। यह वीडियो 11 फरवरी 2023 की रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है।
घटना गढ़ा गांव बमीठा थाना की है। पंडित धीरेंद्र महाराज के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग पर दलित की बारात लेकर पहुंचे बाराती ने आरोप लगाते हुए कहा कि धीरेंद्र कृष्ण के छोटे भाई ने ग्राम गढ़ा में कल्लू अहिरवार की बेटी सीता के घर पहुंचकर बारात में हंगामा मचाया। शादी समारोह में शराब के नशे में कट्टा लहराते हुए आए थे और सिगरेट मुंह में फंसाए अभद्रता कर रहे थे। शालिग्राम गर्ग ने गाली गलौज की, महिलाओं से अभद्रता की और कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।
इसके साथ ही उन्होंने हवाई फायर भी किया था और शादी रोकने की कोशिश की। जिससे हम सभी बराती दहशत में आ गए और खाना पीना खाकर वापस अपने गांव अटकोहा लौट गए। अहिरवार परिवार के यहां शादी समारोह में हंगामा करने का यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर भी तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है। हालांकि लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.Com) इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स मुंह में सिगरेट लगाए और हाथ में तमंचा लेकर लोगों को धमका रहा है और गंदी-गंदी गालियां दे रहा है।
साथ ही एक व्यक्ति को पकड़ कर मारपीट करने की कोशिश कर रहा है और कह रहा है कि राई नहीं बजेगी। इस गढ़ा गांव में बजेगा तो सिर्फ बागेश्वर धाम का गाना। उस समय वहां मौजूद लोगों ने बागेश्वर धाम का गाना बजाने से मना किया, तो इस शख्स ने लोगों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने के साथ कार्रवाई करने की बात कह रही है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। सिर्फ जांच टीम बनाकर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। इधर घटना के बाद दहशत में आए दुल्हन परिवार के लोग मीडिया में आने से बच रहे हैं। इसके साथ ही थाने में शिकायत भी करने नहीं जा रहे।
NEWS SOURCE : lalluram
