Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लिस्ट में हैं कई दिग्गज, चुनाव से पहले नेताओं को वीआईपी सिक्योरिटी क्यों देती है सरकार?

लिस्ट में हैं कई दिग्गज, चुनाव से पहले नेताओं को वीआईपी सिक्योरिटी क्यों देती है सरकार?

faridabadnews24By faridabadnews24February 22, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश साहनी (Mukesh Sahni) को मोदी सरकार (Modi Sarkar) ने वाई प्लस सिक्योरिटी (Y+ Security) देने का ऐलान किया है. आईबी की रिपोर्ट के आधार पर उन पर संभावित खतरे को देखते हुए यह सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है. वाई प्लस सिक्योरिटी में मुकेश साहनी को 11 सुरक्षाकर्मी मिलेंगे. साथ ही दो पर्सनल सिक्योरिटी अफसर (Personal Security Officer) के अलावा पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी उनको मिलेगी. इससे पहले हाल ही में बिहार के ही चिराग पासवान (Chirag Paswan) को जेड सिक्योरिटी (Z Security) दी गई है. वैसे तो यह देखने में सामान्य लगता है लेकिन पिछले कुछ समय में दिए गए सुरक्षा को देखें तो लगता है कि चुनाव का मौसम करीब आते ही नेताओं की धड़ाधड़ सुरक्षा दी जाने लगती है. बिहार में वैसे तो विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) में होने हैं लेकिन लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में अब साल भर से भी कम समय रह गया है. बिहार पर बीजेपी का कितना फोकस है, यह बिहार के राजनीतिक हालात और नेताओं को दी जा रही सुरक्षा से स्पष्ट हो गया है. आइए जानते हैं चुनाव से पहले किन किन नेताओं की सुरक्षा वीआईपी कर दी गई.

पंजाब, यूपी के नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई 

पिछले साल यानी 2022 में पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए थे और उसी समय केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मनजिंदर सिंह सिरसा और राणा गुरमीत की सुरक्षा बढ़ा दी थी. जब इन दोनों नेताओं को सुरक्षा मिली, उससे पहले ही ये दोनों बीजेपी में शामिल हुए थे. वहीं उत्तर प्रदेश में चुनाव से ठीक पहले तत्कालीन डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा और तत्कालीन कानून मंत्री और अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. इन दोनों नेताओं की सुरक्षा भी आईबी की रिपोर्ट के आधार पर कड़ी कर दी गई थी. इन दोनों नेताओं की सुरक्षा में 33 सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे. वहीं आवास पर 10 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड 24 घंटे तैनात किए गए.

 

 

पश्चिम बंगाल में नेताओं को थोक में दी गई सुरक्षा 

इसी तरह 2021 में जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे, उससे पहले मिथुन चक्रवर्ती, कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल रॉय और सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई गई थी. हालांकि उस समय पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं पर कई जगह हमले भी हुए थे. सुवेंदु अधिकारी तो जहां जा रहे थे, कुछ महिलाएं उनका विरोध कर रही थीं. पश्चिम बंगाल के तत्कालीन बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई थी. हालांकि जब मुकुल रॉय बीजेपी से वापस तृणमूल कांग्रेस में गए तो उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर सुरक्षा वापस लेने का अनुरोध किया था और उनकी सुरक्षा हटा भी दी गई थी. बाद में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सुवेंदु अधिकारी के भाई सुमेंदु अधिकारी को भी सुरक्षा प्रदान की थी. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों का प्रभारी बनाया गया था तो उनको भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की गई थी.

जीतनराम मांझी और पप्पू यादव की भी सुरक्षा बढ़ाई  

बिहार की ही बात करें तो 2020 के विधानसभा चुनाव के मौके पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी और पप्पू यादव की सुरक्षा में इजाफा किया गया था. जीतनराम मांझी को जेड सुरक्षा मिली हुई थी, जिसे बढ़ाकर जेड प्लस कर दिया गया था. वहीं पप्पू यादव को वीआईपी सुरक्षा देकर बीजेपी यादव वोटों में सेंधमारी करना चाहती थी.

 

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Lok Sabha Election 2024 Modi Govt Mukesh Sahni There are many veterans in the list VIP Security why does the government give VIP security to the leaders before the elections?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.