Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लोगों ने किया फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत, लगातार हमलों से ना टूटे आशा वर्करों का हौसला

लोगों ने किया फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत, लगातार हमलों से ना टूटे आशा वर्करों का हौसला

faridabadnews24By faridabadnews24April 23, 2020No Comments3 Mins Read
फरीदाबाद : लगातार हमले झेल रही आशा वर्करों का बृहस्पतिवार को सेक्टर तीन के नागरिकों व ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 29 बाबा नगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सर्वे टीम का जोरदार स्वागत किया गया। सेक्टर तीन रेजिडेंट वेलफेयर फैडरेशन ने प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा के नेतृत्व में गणमान्य नागरिक धर्मपाल चहल, अशोक भारद्वाज, धर्मबती,दर्शना, धर्मबीर गुप्ता, जेपी गर्ग, देवेन्द्र यादव, गोपाल गुप्ता, रणबीर सिंह, करतार सिंह, रविन्द्र पावड़िया,ध्यान चंद राणा, पलविन्द्र सिंह, मनीष बत्रा, भुपेंद्र सपरा, रविन्द्र पावडिया,बी पी नौटियाल, मुकेश बैनिवाल, सुरेंद्र चौहान, रोहित पवार, गौरव जिंदल, ब्रजेश यादव, संजय शर्मा, पुनित कौशिक, गौरव विरमानी व रोहित अरोड़ा आदि ने टगौर पब्लिक स्कूल के सामने सेक्टर तीन में कार्यरत आशा वर्करों को फूल मालाओं व पुष्प बरसा कर हौसला अफजाई की। बृहस्पतिवार को सभी समुदाय के नागरिकों द्वारा फूलों की मालाओं व पुष्प बरसा कर हौसला अफजाई करने से आशा वर्करों को काफी खुशी मिली है।
स्वागत कार्यक्रम में सर्व सम्मति से पारित किए गए प्रस्ताव में कोरोना योद्धाओं आशा वर्करों, एमपीएचडब्ल्यू, एमपीएचएस को 50 लाख रुपए जोखिम बीमा योजना में कवर करने, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए डब्ल्यू एच ओ व स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा निर्देशित आवश्यक सुरक्षा उपकरण देने और आशा वर्करों को पुलिस प्रोटेक्शन देने की मांग की।  प्रधान सुभाष लांबा व सचिव रतनलाल राणा ने बताया कि फैडरेशन इससे पहले कोविड 19 के रीयल योद्धाओं सफाई कर्मचारियों, पुलिस कर्मचारियों, बिजली कर्मचारियों का स्वागत कर चुकी हैं। इसके अलावा फैडरेशन ने अपने संसाधन जुटा कर करीब 7 हजार घरों को सैनिटाइज करने का काम भी किया है। सचिव रतनलाल राणा ने बताया कि अब फैडरेशन ने जरूरतमंद लोगों को सुखा राशन देने का काम भी शुरू कर दिया है।
सेक्टर तीन के नागरिकों द्वारा किए गए स्वागत एवं हौसला अफजाई से गदगद आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता व सचिव सुधा ने कहा कि आशा वर्करों पर लगातार हो रहे हमलों के बाद नागरिकों द्वारा किए हौसला अफजाई से उनको बड़ी खुशी हुई हैं और मानसिक मजबूती और हौसला मिला है। उन्होंने बताया कि लाकडाऊन में सर्वे करते हुए आशा वर्करों पर पांच जगह हमले हुए हैं। एक जगह हमले में विशेष समुदाय के लोग शामिल थे और बाकी जगह बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने ही आशा वर्करों पर हमले किए हैं। उन्होंने एक विशेष समुदाय के लोगों को हमलों के लिए टारगेट करने पर कड़ी नाराजगी भी जताई। उन्होंने बताया कि नागरिकों में सोशल मीडिया के द्वारा तरह तरह की झुठी अफवाहों को फैलाया जा रहा है। बार बार सर्वे होना और राशन न मिलने से भी नागरिक नाराज हैं।
faridabadnews24 not to be deterred by constant attacks People garnered a grand welcome by wearing flower garlands
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.