Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर बैठे कर सकेंगे पढाई, हरियाणा में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए एप्प लांच

घर बैठे कर सकेंगे पढाई, हरियाणा में प्राइमरी स्कूल के बच्चों के लिए एप्प लांच

faridabadnews24By faridabadnews24April 24, 2020No Comments3 Mins Read

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की सुविधा के लिए आज ‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप्लीकेशन लांच की। यह एप्लीकेशन ऑफलाइन भी काम करेगी। लॉकडाऊन के दौरान इससे बच्चों को घर बैठे पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने आज यमुनानगर से इस एप्लीकेशन की शुरूआत करने के बाद बताया कि अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे मोबाइल एप के माध्यम से खेल-खेल में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। कार्टून व फिल्मों के माध्यम से पांचवी कक्षा की पढ़ाई को सरल व रूचिकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह एप हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए विशेष तौर पर लाभप्रद साबित होगी। इस एप्लीकेशन का उपयोग शिक्षकों, अभिभावकों, बच्चों के अलावा शिक्षा विभाग द्वारा भी किया जा सकेगा। इसमें विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों से संबंधित पत्र व सूचना भी उपलब्ध होंगी।

उन्होंने ‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एप्लीकेशन में विभिन्न अवधारणाओं के लगभग 500 वीडियो और ऑडियो हैं। हिंदी भाषा में गणित विषय की अवधारणाएं मूर्त रूप से समझाई गई हैं तथा हिंदी में बहुत सारी कहानी और कविताएं तथा फोनिक प्रैक्टिस दिए गए हैं। इस एप्लीकेशन से बच्चों का अंग्रेजी पढऩा-लिखना भी आसान हो सकेगा।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षक अपने विद्यालय में होने वाले काम को दूसरे शिक्षकों के साथ सांझा कर सकते हैं और उस पर सुझाव भी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप्लीकेशन का प्लेटफार्म फेसबुक की तरह दिखने वाला प्लेटफॉर्म है, इस पर शिक्षकों को कमेंट करने, लाइक करने, पोस्ट डालने आदि के अंक दिए जाएंगे और उनको इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा जिससे कि उनका उत्साहवद्र्घन हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि अभिभावक इस एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर अपने बच्चों के साथ बैठकर उनको पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो दिखा सकते हैं और लॉकडाऊन के दौरान बच्चों के शिक्षण के काम को जारी रख सकते हैं। एप्लीकेशन में दिए गए वर्कशीट की सहायता से बच्चों का अभ्यास भी कराया जा सकता है और साथ में प्रगति का आकलन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग इस एप्लीकेशन में शिक्षकों की प्रगति को देख सकता है तथा उनके द्वारा देखे जा रहे वीडियो वह किए जा रहे कार्य का विवरण भी ले सकता है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि आवश्यकता पडऩे पर सभी तरह की सूचनाएं अथवा विभागीय सर्कुलर और आवश्यक आंकड़े इस ‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा सभी के साथ सांझा किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन का ऑनलाइन शिक्षण-प्रशिक्षण में भी उपयोग किया जा सकता है जिससे शिक्षक-प्रशिक्षण मे होने वाले समय और खर्चों को बचाया जा सकता है।

‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप्लीकेशन की लांचिंग के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से यमुनानगर के जिला शिक्षा अधिकारी श्री जोगेंद्र हुडा भी उपस्थित थे।

App launched for primary school children in Haryana faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.