अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं सर्वधर्म सद्भाव विश्व शांति मिशन, गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परमाअध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने एक बयान जारी कर कहा कि करोना महामारी को संसार एवं भारत से समाप्त करने के लिए जरूरी है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों की तरफ से सभी धर्म स्थानों पर जाकर पूजा पाठ कीर्तन प्रार्थना के लिए व्यक्तिगत रूप से जाएं लॉक बंदी के पश्चात सभी धर्म स्थानों में पूजा-पाठ उपासना व्यवस्था लगभग प्रभावित हुई है महंत ने कहा कि मेरे इस सुझाव का अन्यथा मतलब/अर्थ ना निकाला जाए देवी संकट आने पर परमात्मा के शरणागत होना पड़ता है देवी संकट से तभी मुक्ति मिलती है। अमृतसर साहिब, पटना साहिब, अजमेर शरीफ, काशी विश्वनाथ, भैरवनाथ , सारनाथ,बौद्ध गया, उज्जैनी, वैष्णो देवी इत्यादि सभी धर्मों के धर्म स्थान पर जाकर प्रार्थना करने का समय है इससे देश मे सद्भाव,शांति, धर्मपरायणता का वातावरण उतपन्न होगा जिससे धर्मान्धता,अज्ञानता,कट्टरवाद का विनाश होगा,इससे पंचतत्वो सहित, प्रकृति सम्पदा, मानवता आपसी भाईचारे की रक्षा हो सकेगी,तभी जाकर महामारी से मुक्ति मिलना संभव है
महंत ने कहा कि गुरु,गौ,गंगा प्रकृति विरोधी सोच क्रियाकलापों सनातन संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करने अतिथि अनादर, अपनों का अपमान, राजनीति सोच में गिरावट, नारी का अपमान, निर्धनों का अपमान, किसानों जवानों का अपमान,आशाओं का अपमान इन आपमानों के कारण भी परमात्मा देवी आपदा बाढ़ भूकंप करोना जैसी संक्रामक रोग फैला कर चेतावनी देते हैं कि संसार के लोग सन्मार्ग पर चलो सेवा भाव सादगी के साथ भौतिकवाद सुखों का त्यग कर, जीवन यापन करो करुणा दया अहिंसा के मार्ग पर चलो दिखावा छलावा का त्याग दो, प्रभु के शरणागत होकर भूल चूक के लिए क्षमा मांगो धरा पर जब तक नारी का अपमान होगा तब तक परेशान इंसान रहेगा,(यत्र नार्यस्तु पूज्यंते,रमंते तत्र देवतः)देवी आपदा बीमारी का कुशल इलाज भी देवी संसाधनों से संभव है प्लाज्मा थ्योरी की खोज भी पंच तत्वों की देन है जो कि प्राकृतिक है इसके लिए भारतीय आयुर्विज्ञान के डॉक्टरों को साधुवाद जिन्होंने प्लाज्मा थ्योरी को खोज कर करोना को समाप्त करने के लिए भगीरथ प्रयत्न किया।
सभी धर्म करें पुकार, देश धर्म करो स्वीकार।।
महंत कैलाश नाथ हठयोगी
