फरीदाबाद : मिशन जागृति के स्वयंसेवक लॉक डाउनलोड लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं डबुआ कॉलोनी के सामुदायिक भवन से रोजाना लगभग 400 लोगों को खाना वितरित किया जा रहा है इसमें अहम योगदान श्री अशोक जैन का है। मिशन जागृति के साथी श्री विपिन शर्मा ने बताया कि मिशन जागृति के स्वयंसेवक अपनी-अपनी गाड़ियों में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों को खाना वितरित करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के और भी बहुत सारे सक्षम लोग इस तरह के कार्य में आगे आ रहे हैं।
इस कार्य में राजेश भूटिया ,महेश आर्य, दिनेश सिंह, विकास कश्यप, ब्रजकिशोर ,विकास कुमार ,प्रवीण शर्मा, राजेंद्र नगर, अभिषेक ,हिमांशु भट्ट, रितेश अरोड़ा, अनिल खेमका, भारती, आदि सभी का विशेष योगदान है ।

