
Sex Racket : आजकल शहरों में जिस्मफरोशी का धंधा तेजी से फैल रहा है. एक रिजॉर्ट में देर रात छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया है. छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों के साथ पांच युवकों को पकड़ा है.
पूरा मामला देहरादून का है. एएचटीयू (एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट्स) और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा. छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा. वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है.
