
बैठक में बताया गया कि विभाग के 6 डिपो और 4 सब-डिपो में ई-टिकटिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि बाकी के डिपो में भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वॉल्वों बसों में ऑनलाइन आरक्षण सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा, 60-65 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों के बस पास जारी किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि सभी महाप्रबंधकों को ओवर टाइम शुरू करने बारे पत्र जारी कर दिया गया है। बैठक के दौरान परिवहन मंत्री को अवगत कराया कि विभाग में 8 पदों को ऑनलाइन स्थानांतरण पॉलिसी के तहत लाया जा रहा है। इन सभी पदों के लिए सारी प्रक्रियाएँ पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए ऑप्शन/ प्राथमिकता माँगी जा रही हैं जोकि 26 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस अड्डों पर लोगों को सभी मूलभूत सुविधायें मिलनी चाहिए।
हर बस अड्डे पर पीने के पानी की समुचित सुविधा होनी चाहिए और आरओ की मैंटिनेस का कार्य समय पर करवाया जाए। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क और निदेशक अजय सिंह तोमर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
NEWS SOURCE : chopaltv
