भाजपा नेता व सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष कौशिक का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते आज पूरा देश लॉक डाउन है। प्रत्येक नागरिक आज अपने घर में है ओर इस गंभीर बीमारी से लड़ रहा है। ऐसे में बड़े से बड़े त्यौहार अपने घर में ही रहकर मनाए जा रहे है ।ऐसे में कल बाह्मण कुल के शिरोमणि भगवान परशुराम जयंती थी।
पूरे देश में हर्ष उल्लास के साथ सभी ने अपने घर में रहकर प्रभु की वंदना की प्रार्थना की।सर्व समाज एकता संघ की पूरी टीम ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष कौशिक व अभिषेक पंडित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आहवान पर अपने घर में भगवान परशुराम जी के नाम के दिए जलाए ।ऐसे में आयुष कौशिक ने भी अपने घर में दिए जलाकर भगवान परशुराम की जयंती मनाई व इस कोराना नामक वैश्विक महामारी को जल्द से जल्द ख़तम करने की प्रार्थना की।
ऐसे में सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा युवा नेता अभिषेक पंडित ने भी अपने लोनी स्थित आवास पर दिए जलाएं व भगवान की पूजा अर्चना की।
