Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भड़ाना ने कहा कि आईएएस रानी नागर गुर्जर समाज की बेटी है और समस्त गुर्जर समाज उसके साथ खड़ा है

भड़ाना ने कहा कि आईएएस रानी नागर गुर्जर समाज की बेटी है और समस्त गुर्जर समाज उसके साथ खड़ा है

faridabadnews24By faridabadnews24April 27, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच की हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर द्वारा सार्वजनिक रूप से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा के बाद उनके समर्थन में अनेक नेतागण एवं गुर्जर समाज के लोग उतर आए हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने इसे निंदनीय बताया है और कड़े शब्दों में इसकी निंदा की है। भड़ाना का कहना है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में जब एक आईएएस रैंक की महिला अधिकारी ही सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा का दावा कैसे किया जा सकता है।

ज्ञातव्य है कि हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर ने हरियाणा के आईएएस अधिकारी सुनील गुलाटी पर उत्पीडऩ, शोषण व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद से रानी ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की पेशकश की थी।उनके इस्तीफे के पेशकश के बाद से ही रानी के समर्थन में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हरियाणा की रानी नागर का पक्ष लेते हुए सरकार से उनके आरोपों की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। इसके अलावा गुर्जर समाज के अनेक लोग रानी के समर्थन में आकर रानी द्वारा लगाए गए उक्त आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। धर्मबीर भड़ाना ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व मुख्य सचिव से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेकर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग सरकार से की है।

भड़ाना ने कहा कि आईएएस रानी नागर गुर्जर समाज की बेटी है और समस्त गुर्जर समाज उसके साथ खड़ा है। आईएएस अधिकारी द्वारा इस प्रकार से उनके साथ उत्पीडऩ व धमकी देना शर्मनाक घटना है। दो वर्ष पूर्व भी रानी नागर ने इस मामले को उठाया था परंतु सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और अब फिर से उन्होंने आईएएस अधिकारी पर अपहरण होने का शक, उत्पीडऩ व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है इसलिए सरकार का दायित्व बनता है कि वह इस मुद्दे पर तुरंत कारगर कदम उठाए।

Bhadana said that IAS Rani Nagar is the daughter of Gurjar Samaj and all Gurjar Samaj stands with her. faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.