Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दुष्कर्म का झूठा केस बनाने की धमकी देकर पैसा ऐंठने का मामला सामने आया, देखिए

दुष्कर्म का झूठा केस बनाने की धमकी देकर पैसा ऐंठने का मामला सामने आया, देखिए

faridabadnews24By faridabadnews24April 27, 2020No Comments2 Mins Read

हिसार : हिसार में दुष्कर्म का झूठा केस बनाने की धमकी देकर बिजली निगम के विजिलेंस सिपाही से पैसा ऐंठने का मामला सामने आया है। बीते कुछ महीनों में ही हनीट्रैप के कई केस सामने आ चुके हैं। अब ये मामला सामने आया है जिसका भंडाफोड़ पहले ही हो गया।

दरअसल बिजली निगम की विजिलेंस में सिपाही के पद पर तैनात विनोद कुमार को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा कर चार लाख रुपये मांगने के मामले में कैमरी रोड की महेश नगर निवासी सुमन उर्फ मीरा और मॉल कालोनी निवासी सुदेश उर्फ दर्शना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस कर्मचारी से महिलाओं का एक लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय किया था। पुलिस कर्मी ने पुलिस से सेटिंग कर के 20 हजार रुपये देने के लिए कैमरी रोड फाटक के पास गया था। वहां से पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, अब पुलिस महिलाओं के साथी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार बड़वाली ढाणी निवासी विनोद कुमार सिपाही के पद पर तैनात है। उसको कई दिन पूर्व एक महिला का फोन आया। महिला ने सुरेश से बात करने की बात कहते हुए मदद मांगी। विनोद ने उस महिला की मदद करते हुए सिलेंडर बुक करवा दिया। 23 अप्रैल को पुलिस कर्मी के पास मीरा नाम की महिला का फोन आया और उसने एक पता देते हुए सिलेंडर का पैसा लेने की बात कही। वहां पर जाने के बाद एक महिला ने उसको अंदर बैठाया।

कुछ देर बाद दो महिलाएं और दो और व्यक्ति आए और उसको पीटने लगे। हमले के बाद दोनों व्यक्तियों ने महिला से गलत काम करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाने की धमकी दी। इस पर विनोद ने ऐसा नहीं करने के लिए कहा तो सभी ने चार लाख रुपये मांगे। विनोद ने इतना पैसा नहीं होने की बात कही और एक लाख 80 हजार रुपये में सौदा हो गया। उसने कहा कि उसके पास फिल्हाल 20 हजार रुपये हैं, वो कल दे देगा।

विनोद मामले की पूरी सूचना पुलिस को देकर 24 अप्रैल को महिलाओं को 20 हजार रुपये देने पहुंचा। कैमरी रोड पर फाटक के पास विनोद ने जैसे ही पैसा दिया तो पुलिस ने छापा मार कर मौके से दो महिलाओं को पकड़ लिया। अब बाकी आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं को अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया।

A case of extorting money by threatening to make a false case of rape came to light faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.