लिव फॉर नेशन सगंठन लाकडाऊन मे दिन रात निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं
फरीदाबाद : लिव फॉर नेशन सगंठन द्वारा लगातार लाकडाऊन मे बेसहारा गौवंश और जरूरत बदं लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है लिव फॉर नेशन सगंठन फरीदाबाद बेसहारा गौवंशो के लिए हरे चारे की सेवा कर रहा है। और लिव फॉर नेशन सगंठन पलवल हर रोज तकरीबन 200 लोगों का खाना जरूरत बदं लोगों के लिए बना रहा है।
लिव फॉर नेशन सगंठन अर्थात् ( राष्ट्र के लिए जीवन) इस सिद्धांत पर संगठन के लोग दिन रात निस्वार्थ सेवा में लगे हुए हैं। और बेसहारा घायल गौवशों का फस्टटेड कर हास्पिटल या गौशाला पहुंचा दिया जाता है। और गर्मी मे बेसहारा गौवंशो के लिए पानी की टंकी की व्यवस्था की जा रही है। लिव फॉर नेशन सगंठन हरियाणा लगातार निस्वार्थ सेवा करने में लगा है। संगठन के सभी लोग गौशालाओं में निस्वार्थ सेवा भी कर रहे हैं।
इस सेवा में विक्रम ठाकुर,कपील पाचालं, नरेंद्र डंगवाल,प्रवीन वशिष्ठ, सुधीर सैन, उमेश गुलाटी, रामकिशोर कौशिक, पुनीत वशिष्ठ, सतीश जांगड़ा, संजय मुदगल आदि गौभक्त शामिल हैं।
लिव फॉर नेशन सगंठन के संस्थापक अनिल कौशिक जी ने बताया कि सभी गौभक्त अलग-अलग टीम बना कर मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेन्सीगं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं।
