Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » शरीर के टुकड़े कर अलग अलग जगह फेंके, हरियाणा में पति ने पत्नी को ही काट डाला

शरीर के टुकड़े कर अलग अलग जगह फेंके, हरियाणा में पति ने पत्नी को ही काट डाला

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पति की क्रूरता किसी का भी रूह कंपा देगी। आरोपी ने ना केवल पत्नी का मर्डर किया, बल्कि उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी और फिर दोनों हाथ-पैर काट डाले। आरोपी ने शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। सबूत मिटाने के लिए एक जगह शरीर के अंग को जलाने के लिए खंडहरनुमा घर में ले गया। यहां अधजला अंग मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर कड़ी से कड़ी जोड़कर क्रूरता करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महिला के शरीर के सभी अंग बरामद कर लिए है।

 

7 दिन पहले 21 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर इलाके में पड़ने वाले गांव कुकड़ोला स्थित एक खेत में बने खंडहरनुमा घर से एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। ये खेत उमेद सिंह नाम के व्यक्ति ने लीज पर लिया हुआ था। उमेद सिंह को किसी ने उसके खेत में बने कमरे के अंदर से धुआं निकलने की जानकारी दी थी। बाद में जब उमेद पुलिस को साथ लेकर कमरे पर पहुंचा तो वहां अधजला शव पड़ा था। शरीर से दोनों हाथ और गर्दन गायब मिली थी। पुलिस ने आसपास के इलाके को खंगाला, लेकिन शरीर का कोई दूसरा हिस्सा नहीं मिला। इसके बाद फोरेंसिक टीमें पहुंची। धड़ को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

 

 

इसके ठीक 2 दिन बाद 23 अप्रैल को पुलिस ने मानेसर इलाके में ही 2 पैर व कटे हुए हाथ बरामद हुए। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि जिस महिला का धड़ मिला था, ये उसी के हाथ-पैर है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया। 3 दिन बाद 26 अप्रैल को खेड़कीदोला इलाके में महिला की गर्दन मिली थी। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई तो आरोपी जितेन्द्र का सुराग लग गया। गुरुग्राम पुलिस ने जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

 

पति ने गुनाह कबूला, हत्या की वजह का पुलिस खुलासा करेगी पकड़ा गया आरोपी पति गांधी नगर का रहने वाला जितेन्द्र है। जितेन्द्र गुरुग्राम के औद्योगिक कस्बा मानेसर स्थित एक कंपनी में काम करता है और यहीं पर पत्नी के साथ रहता था। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। पुलिस टीमें उससे लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी मर्डर की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

 

NEWS SOURCE : yuvaharyana

faridabadnews faridabadnews24 in Haryana the husband killed his wife The body was cut into pieces and thrown at different places
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.