Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ये गजब का फॉर्मूला आएगा काम! केवल 30 हजार रुपये की सैलरी वाले कैसे बनें करोड़पति?

ये गजब का फॉर्मूला आएगा काम! केवल 30 हजार रुपये की सैलरी वाले कैसे बनें करोड़पति?

faridabadnews24By faridabadnews24April 28, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आज के दौर में महंगाई (Inflation) लगातार बढ़ रही है और इसके चलते लोगों की सेविंग्स (Savings) कम होती जा रही है. इसका कारण है कि रोजमर्रा के जरूरी सामानों के दाम बढ़ने से इनके लिए लोगों को जेब से ज्यादा पैसा खर्च करना होता है. सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय परिवारों पर दिखाई देता है. ऐसे में मोटा फंड कैसे जुटाया जाए? कम सैलरी में ऐसा क्या उपाय करें कि करोड़पति (Crorepati) बन जाएं? अगर आपके दिमाग में भी इस तरह के सवाल उठ रहे हैं, तो एक गजब का फॉर्मूला आपके काम आ सकता है! ये फॉर्मूला है 50:30:20… आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं.

क्या है इस फॉर्मूले का मतलब?
आप सोच रहे होंगे कि आखिर 50:30:20 का मतलब क्या है? सीधे शब्दों बताएं तो ये अपनी आमदनी को तीन हिस्सों में बांट देने वाला फॉर्मूला है. इसमें करना सिर्फ इतना होता है कि अगर आप नौकरी-पेशा है तो आपके सैलरी अकाउंट (Salary Account) में जो वेतन आता है, उसपर इस फॉर्मूले का इस्तेमाल करते हुए, उसे तीन हिस्सों में बांट दें. ऐसा कारोबार करने वाले भी कर सकते हैं. आप अपनी महीने की आमदनी पर इसे अप्लाई करके मोटा फंड इकठ्ठा कर सकते हैं.

अब उदाहरण के लिए हर महीने 30,000 रुपये महीने की सैलरी वाले नौकरी पेशा पर ये फॉर्मूला अप्लाई करके देखते हैं, तो सैलरी का शत प्रतिशत कुछ इस तरह से डिवाइड करना होगा. 50%+30%+20%= 100%. यानी अपनी सैलरी तीन हिस्सों में बांट दें. इस हिसाब से देखें तो आपकी सैलरी के तीन हिस्से (15000+9000+6000) हो जाएंगे.

पहला हिस्सा यहां करें इस्तेमाल
सैलरी का सबसे बड़ा या 50 फीसदी वाला हिस्सा आप अपने सबसे जरूरी कामों पर खर्च करें. इसमें खाना, पीना, रहना और शिक्षा शामिल है. तय रकम में से इन खर्चों की पूर्ति करने के लिए आपको पूरे महीने के खर्च की एक लिस्ट तैयार रखनी होगी. आप अपने महीने के जरूरी खर्चों के हिसाब से आधा हिस्सा किसी दूसरे अकाउंट में भी ट्रांसफर कर सकते हैं, जिससे सिर्फ इन जरूरतों को पहले हिस्से यानी 15,000 रुपये में पूरा किया जा सके.

इच्छाओं को न मारें, दूसरा हिस्सा यूज करें
इस फॉर्मूले के तहत आपके जरूरी खर्चों के साथ ही आप बाहर घूमने, मूवी देखने, बाहर खाने, गैजेट्स और अन्य शौकों को पूरा भी कर सकते हैं. हालांकि, आमदनी के हिसाब से इन्हें सीमित रखना बेहद जरूरी है. आप अपनी सैलरी से निकाले गए 30 फीसदी वाले हिस्से से ये सारी जरूरतें पूरी कर सकते हैं. नियम के मुताबिक 30 हजार रुपये महीने कमाने वाले को अधिकतम 9,000 रुपये इन चीजों पर खर्च करने की सलाह होगी.

करोड़पति बनाएगा आखिरी हिस्सा!
छोटा मगर सबसे खास हिस्सा तीसरा यानी 20 फीसदी वाला है. 30,000 रुपये सैलरी पर ये हिस्सा 6,000 रुपये बनता है. इस फॉर्मूले में ध्यान देने वाली बात ये है कि इस छोटे हिस्से को आपको सबसे पहले बचाने की जरूरत है. इसके बाद इस रकम को सही जगह पर निवेश (Invest) करना होगा. तय लक्ष्य को पाने के लिहाज से इन पैसों के निवेश के लिए सबसे सही ऑप्शन म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में हर महीने SIP और बॉन्ड (Bond) रहेगा. 50:30:20 फॉर्मूले के मुताबिक हर महीने इतना पैसा बचाकर आप सालाना 72,000 रुपये की सेविंग करेंगे. एसआई निवेश करने पर आपकी ये सेविंग साल-दर-साल बढ़ेगी और इसके साथ ही इस पर मिलने वाले ब्याज पर चक्रवृद्धि ब्याज जुड़कर मोटा फंड बनता जाएगा.

ये है पूरा कैलकुलेशन
अगर आप हर महीने 6,000 रुपये म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP करते हैं, और आमदनी बढ़ने के साथ हर साल निवेश में 20 फीसदी का इजाफा करते हैं तो 20 साल के बाद उस निवेश पर सालाना 12 फीसदी के हिसाब से कुल 2,17,45,302 रुपये मिलेंगे. वहीं अगर ब्याज 15 फीसदी के हिसाब से मिल जाए तो फिर कुल 3,42,68,292 रुपये मिलेंगे. मतलब साफ है कि 20 साल के लिए इस फॉर्मूले पर काम करने से करोड़पति बनना मुश्किल नहीं है.

(नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

 

 

NEWS SOURCE : aajtak

faridabadnews faridabadnews24 This wonderful formula will come in handy! How to become a millionaire with a salary of only 30 thousand rupees?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.