Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ईश्वर रूपी जनता के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह, PM मोदी बोले- मेरे लिए ‘मन की बात’

ईश्वर रूपी जनता के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह, PM मोदी बोले- मेरे लिए ‘मन की बात’

faridabadnews24By faridabadnews24April 30, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए ‘मन की बात’ ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ‘मन की बात’ एक कार्यक्रम नहीं है, मेरे लिए एक आस्था, पूजा, व्रत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे लगता ही नहीं है, कि मैं, आपसे थोड़ा भी दूर हूं। उन्होंने कहा कि मैं हर महीने में देश के लोगों के हजारों संदेशों को पढ़ता हूं, हर महीने में देशवासियों के एक से एक अद्भुत स्वरूप के दर्शन करता हूं।

 

पचासों साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क ही मुश्किल हो जाएगा, जो देशवासी मेरा सब कुछ है, मैं उनसे ही कट करके जी नहीं सकता था। बता दें कि मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की आज 100 एपिसोड पूरे हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी होगा प्रसारण

‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने ट्वीट किया, ‘‘ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के ‘ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर’ में 30 अप्रैल को सीधा प्रसारण किया जाएगा।” कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम की 100वीं कड़ी का प्रसारण 30 अप्रैल को भारतीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजे होगा, जो न्यूयार्क में रविवार को देर रात डेढ़ बजे होगा। इस चर्चित रेडियो कार्यक्रम में अब तक पीएम मोदी ने 500 से अधिक भारतीयों से बात की है, जो असाधारण काम कर रहे हैं। बता दें कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम 3 अक्तूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होता है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Like a plate of Prasad at the feet of the public like God PM Modi said - 'Mann Ki Baat' for me
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.