हरियाणा : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मे क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रूपये वसूल किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
तोशाम के थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तोशाम निवासी नीरज ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि दो जनवरी २०१९ को गांव घिक्काड़ा निवासी सुनील के साथ उसकी मुलाकात गुलशन नगर तोशाम निवासी विनोद के घर पर चार लाख की राशि ली गई और सिक्योरिटी के रूप में सुनील ने मुझे एक चैक दिया।
शिकायत में बताया है कि आरोपी सुनील ने मुझे विश्वास में लेकर मेरी पत्नी को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में क्लर्क पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। सुनील ने मुझ से झुठ बोलकर कहा कि वह गुरु जम्भेशवर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। विश्वास दिलाया कि विश्वविद्यालय में उच्च अधिकारियो से अच्छे रसूक हैं और सरकार में भी अच्छी पहचान है।
सुनील ने नौकरी लगवाने की एवज में सात लाख की राशि मांगी थी। जिसके लिए चार लाख की राशि दे दी गई। शिकायत में बताया है कि पैसे दिए जाने के बाद आरोपी सुनील का मोबाइल बंद मिला। सुनील द्वारा बतौर सिक्योरिटी दिए गए चैक को लगाया गया तो बाउंस हो गए। हिसार स्थित बताए गए पत्ते पर भी नहीं मिला। इसके बाद दादरी पते पते पर गए तो आरोपी के घरवालों ने भी झूठे झांसे दिए।
नीरज की शिकायत पर पुलिस ने भादस की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
