
देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र में होटल के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देह व्यापार करने वालों को पकड़ते हुए दिल्ली और पंजाब की दो युवतियों को आजाद कराया।
हरिद्वार पुलिस ने होटल व्यू के मैनेजर अब्दुल्ला उर्फ रिहान निवासी ग्राम रसूलपुर दभेड़ी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरननगर और होटल रैमसन के मैनजर मुकेश शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जींद,हरियाणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार आरोपी सोनू और सपना राजपूत की तलाश की जा रही है।
