मेवात : हरियाणा में कोरोना के सबसे बड़े हॉट स्पोट जोन से राहत की खबर मिल रही है। मेवात इलाके में पिछले नौ दिनों में कोई भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं इलाके में जो केस अस्पतालों में दाखिल हुए थे वो भी अब ठीक होकर घर पहुंचने लगे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार युनूस अलवी ने बताया कि मेवात इलाके में अब हालात सुधर रहे हैं। लोग रोजा के वक्त भी घरों में दुबके हुए हैं। मेवात में नौवें दिन भी कोई नया केस नहीं आया है। और आज छह मरीजों को डिस्चार्ज किया है।
मेवात में अब कोरोना के 13 एक्टिव केस बचे हैं। डॉक्टरों की टीम ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही सभी ठीक होकर घर पहुंचेंगे।
मेवात इलाके के निवासियों को मानना है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करेंगे और नये केस नहीं आएंगे, वहीं स्थानीय लोग पुलिस और स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग कर रहे हैं।
