Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोई पास मान्य नहीं, हरियाणा- दिल्ली का ये बॉर्डर पूरी तरह सील

कोई पास मान्य नहीं, हरियाणा- दिल्ली का ये बॉर्डर पूरी तरह सील

faridabadnews24By faridabadnews24April 29, 2020No Comments6 Mins Read

झज्जर : झज्जर  जिले में बीते कल कोरोना के 5 पॉजिटिव केस सामने के बाद जिला प्रशासन और भी सख्त हो गया है। यह 5 केस दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री से जुड़े थे। इसलिए राजधानी दिल्ली से सटी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अब बहादुरगढ़ टिकरी दिल्ली बॉर्डर काे भी पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां से किसी भी गाड़ी को हरियाणा की सीमा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही।

 

सभी गाड़ियों को यू-टर्न करवा कर वापस भेजा जा रहा है। झज्जर जिले से राजधानी दिल्ली को जाने वाली करीब 10 सड़कों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन के बावजूद दिल्ली सरकार के कर्मचारी हरियाणा से राजधानी की सीमा में प्रवेश करते थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद वापस हरियाणा आ रहे थे।

रोजाना दिल्ली आने जाने वाले करीब 3000 से ज्यादा कर्मचारियों की पहचान की गई थी। इन सभी कर्मचारियों के पास भी अब रद्द कर दिए गए हैं। लाॅकडाउन के बाद दिल्ली पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग, बैंक कर्मचारी को पहले आई कार्ड दिखाकर हरियाणा की सीमा में एंट्री करने की छूट दी गई थी। लेकिन अब वैलिड पास वाले व्यक्तियों की एंट्री भी बैन कर दी गई है।

 

यह सभी कदम झज्जर जिले के साथ-साथ पूरे हरियाणा में कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए उठाए जा रहे हैं। क्योंकि दिल्ली में कर्मचारियों की ड्यूटी कोरोना वायरस के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में भी लगी हुई है। जिससे उनमें कोरोना वायरस खतरा बना हुआ है। इसलिए अब कर्मचारियों को दिल्ली में ही रहने के आदेश जारी किए गए।

 

इतना ही नहीं झज्जर जिले में दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जी लाने पर भी रोक लगा दी गई है। क्योंकि झज्जर की सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता जो दिल्ली से सब्जी लाकर जिले में बेचता था। वह कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। जिसके बाद झज्जर जिले की सभी सब्जी मंडी 29 तारीख तक बंद कर दी गई है और मंडी में काम करने वाले सभी आढ़तियों फल और सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ रेहड़ी लगाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।

 

उनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इनके सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही दोबारा मंडी को खोला जाएगा। यहां काम करने वाले दुकानदारों को ओड इवन के हिसाब से दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी। अब तक झज्जर जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने इससे संबंधित रिहायशी इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है और वहां किसी के भी आने जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। झज्जर से दिल्ली को जाने वाले कच्चे-पक्के रास्तों को भी किया गया सील चिन्हित प्रत्येक रास्ते पर बैरीगेट लगाकर, लगाई गई कड़ी निगरानी बहादुरगढ़

 

महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से झज्जर जिला की सीमा के साथ लगते दिल्ली को आने जाने वाले कच्चे-पक्के रास्तों को भी बैरी गेट लगाकर सील कर दिया गया है। डीआईजी एवं एसपी झज्जर श्री अशोक कुमार आईपीएस के दिशा निर्देश अनुसार तत्परता से कार्यवाही करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा दिल्ली को जाने वाले प्रत्येक मार्ग की पहचान करके उन्हें सील कर दिया गया है। ताकि अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति का आवागमन न हो सके। दिल्ली से झज्जर की तरफ आने वाले कच्चे पक्के ऐसे 34 स्थानों की पहचान की गई है। जो इंटरस्टेट नाकों के अतिरिक्त चिन्हित किए गए हैं। झज्जर जिला की दिल्ली सीमा के साथ 10 विशेष इंटरस्टेट नाके पहले से ही लगे हुए हैं। उपरोक्त नाकों के अतिरिक्त चिन्हित किए गए 34 रास्तों को बैरी गेट लगाकर निगरानी लगा दी गई है। उपरोक्त चिन्हित किए गए रास्तों से यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक तौर पर झज्जर जिला की सीमा में प्रवेश करेगा, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

डीआईजी श्री अशोक कुमार ने बताया कि महामारी संक्रमण के फैलाव को रोकने के मध्य नजर दिल्ली के साथ लगती सीमाओं को 10 विशेष इंटरस्टेट नाके लगाकर सील कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त अनेक ऐसे कच्चे-पक्के रास्तों की पहचान की गई है। जिनसे अनावश्यक तौर पर कुछ व्यक्तियों के आवागमन की सूचना मिली थी। लोगों के अनावश्यक आवागमन को रोकने के उद्देश्य से इन रास्तों को बंद करवा दिया गया है। चिन्हित किए गए इन कच्चे-पक्के रास्तों में थाना सदर बहादुरगढ़ एरिया में 13, थाना शहर बहादुरगढ़ एरिया में 4, थाना लाइनपार एरिया में 4 तथा थाना बादली के एरिया में 13 रास्तों की पहचान की गई है। उपरोक्त चिन्हित रास्तों पर बैरीगेट लगा दिए गए हैं तथा विशेष निगरानी रखने के कड़े दिशा निर्देश किए गए हैं। उपरोक्त रास्तों पर यदि कोई व्यक्ति बेवजह, अनावश्यक तौर पर झज्जर जिला में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

चिन्हित किए गए उपरोक्त रास्तों में गांव सौलधा से गांव मुंढेला रोड, गांव लडरावण से गांव कुतुबगढ़ रोड, गांव लडरावण से पंजाब खोड़, गांव खैरपुर से पंजाब खोड़, गांव खैरपुर से जोन्ती, गांव मुकंदपुर से जोन्ती, गांव मुकंदपुर से पंजाब खोड़, गांव इसरहेड़ी से नजफगढ़, गांव इसरहेड़ी से झाड़ोदा, गांव इसरहेड़ी से गांव कैर माया गार्डन वाला रास्ता, गांव सिद्धिपुर से गांव कैर, गांव सिद्धिपुर से गांव मुंढेला, गांव सिद्धिपुर लोवा से झाडोदा, एमआईई पार्ट वन बहादुरगढ़ से कच्चा पैदल रास्ता कोठी आश्रम वाली गली टिकरी दिल्ली, एमआईई पार्ट टू बहादुरगढ़ से पेट्रोल पंप टिकरी बॉर्डर नाका के साथ से कच्ची गली पैदल रास्ता, बहादुरगढ़ बाईपास से गंदे नाले के साथ साथ पैदल रास्ता टिकरी दिल्ली, बहादुरगढ़ बाईपास से सैनिक स्कूल के साथ से कच्चा रास्ता जो दिल्ली टिकरी गांव में जाता है

 

छोटू राम नगर लाइनपार बहादुरगढ़ से सावदा दिल्ली, बामडौली से निजामपुर दिल्ली, बामडोली से जोन्ती, बामडोली से गढ़ी रिठाला, गांव बाढ़सा से दौराला, गांव बाढ़सा से रावता दिल्ली, गांव बाढ़सा से गालिबपुर ढांसा, गांव बाढ़सा से ढांसा, गांव लोहट से ढांसा, गांव लोहट से गालिबपुर दिल्ली, गांव दरियापुर से ढांसा बॉर्डर दिल्ली, गांव बादली से एनसीआर नहर व टीआरएच स्कूल के साथ से इसापुर दिल्ली, गांव माजरी से बाकरगढ़ दिल्ली, गांव गुभाना से देवेंद्र के मकान के पास से बाकरगढ़ दिल्ली, गांव लुक्सर से मुंढेला दिल्ली, गांव लुक्सर से बाकरगढ़ तथा गांव लुक्सर से मूंढेला कैर दिल्ली शामिल हैं।

faridabadnews24 No pass is valid this border of Haryana-Delhi completely sealed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पेट्रोल पंप पर बाइक में गलत तेल भरने से नाराज युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया

April 10, 2026

रच रहा था बड़ी साजिश दिल्ली में लश्कर का आतंकी गिरफ्तार!

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.