Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » निजी कंपनी में करता था काम, दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI ने एक और आरोपी को किया गिफ्तार

निजी कंपनी में करता था काम, दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI ने एक और आरोपी को किया गिफ्तार

faridabadnews24By faridabadnews24May 15, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्लीः केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले की जांच के सिलसिले में ‘इंडिया अहेड न्यूज’ चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख एवं प्रोडक्शन कंट्रोलर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख एवं प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविंद कुमार सिंह को गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) का प्रचार अभियान संभालने वाली एक कंपनी को हवाला चैनल के माध्यम से 17 करोड़ रुपये अंतरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान, सीबीआई को हवाला ऑपरेटर के व्हाट्सऐप चैट और रिकॉर्ड मिले, जिससे पता चला कि गोवा चुनाव में आप के लिए आउटडोर विज्ञापन अभियान चला रही ‘चैरियट मीडिया’ को जून 2021 और जनवरी 2022 के बीच 17 करोड़ रुपये के हवाला अंतरण में सिंह की कथित रूप से भूमिका थी। गोवा विधानसभा चुनाव 14 फरवरी, 2022 को हुए थे।

आरोप है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के उद्देश्य से 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कुछ डीलर का पक्ष लिया गया था, जिन्होंने इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत दी थी। हालांकि इस आरोप का आप ने खंडन किया है। बाद में यह नीति रद्द कर दी गई थी।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने पिछले साल 17 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कहा था, ‘‘यह भी आरोप लगाया गया है कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देना, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल-1 लाइसेंस का विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं।” उन्होंने कहा था, ‘‘यह भी आरोप है कि इन कृत्यों के चलते हुए अवैध लाभ निजी पक्षों द्वारा संबंधित लोक सेवकों को खातों में गलत प्रविष्टियां करके मुहैया कराये गए।”

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

CBI arrested another accused in Delhi liquor scam case faridabadnews faridabadnews24 Used to work in private company
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.