मौसम पूर्वानुमान:-
हरियाणा राज्य में 3 मई तक बीच बीच में आंशिक बादल व हवाएं चलने परन्तु 30 अप्रैल को बादलवाई व गरज चमक तेज हवायों के साथ कहीं -कहीं बूंदाबांदी/ हल्की बारिश की भी संभावना ।
मौसम आधारित कृषि सलाह:-
1. नरमा की बिजाई करते समय बदलते मौसम का ध्यान रखे।
2. फसलों की कटाई, कढाई जल्दी से जल्दी पूरी करे।
3. गेहूं की कटाई उपरांत बंडल अवश्य बांधे ताकि हवा चलने से बिखर न सके।3.तूड़ी/भूसा को अच्छी प्रकार से ढके ताकि हवाएं चलने पर उड़ न सके।
4. अनाज को सुरक्षित स्थान पर रखे।
कोरोना से रक्षात्मक बचाव के लिए कटाई कढाई व मंडी में मास्क लगाए व एक दूसरे से दूरी बनाकर रखे तथा साबुन व सेनेटाइजर से बार बार हाथ धोए।
स्वस्थ रहे सुरक्षित रहे
कृषि मौसम विज्ञान विभाग । चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
