Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या दिनदहाड़े, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी के नेता की हत्या दिनदहाड़े, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दिन दहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता बिजेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। वारदात जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के भलस्वा गांव में उस वक्त हुई जब बिजेंद्र यादव एक भंडारे के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए हुए थे। बताया जा रहा है कि भंडारे में काफी संख्या में लोग प्रसाद खा रहे थे कि उसी वक्त 4 लोग वहां पहुंचे और बिजेंद्र यादव को काफी नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी बड़ी ही आसानी से मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि राजनीतिक द्वेष की वजह से वारदात को अंजाम दिया है। बिजेंद्र यादव प्रॉपर्टी और केबल का कारोबार करते थे।

 

शिवलिंग की स्थापना पर भंडारे का था आयोजन

बता दें कि भलस्वा गांव में स्थित मीठा कुआं के पास शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के अवसर पर आज भंडारे का आयोजन किया गया था। 15 दिन पहले  शिवलिंग खंडित हो गया था, जिसके बाद दोबारा शिवलिंग की स्थापना की गई और आज उसी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया था। जिसमें बिजेंद्र यादव सम्मिलित होने के लिए आए थे। दोपहर करीब  2:00 बजे भंडारा शुरू हुआ था और 2:45 पर विजेंद्र यादव वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र यादव ने जैसे ही भंडारे का प्रसाद खाना शुरू किया तभी चार बदमाश पहुंचे और उनके नजदीक आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने की आवाज़ सुनकर वहां अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में जब बिजेंद्र को हॉस्पिटल पहुंचाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना 

यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का दावा कर रही है। बिजेंद्र के परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या राजनीतिक रंजिश की वजह से की गई है। दरअसल बिजेंद्र यादव आम आदमी पार्टी से पार्षद का टिकट मांग रहे थे। बिजेंद्र के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक अन्य व्यक्ति भी टिकट की दावेदारी में था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और टिकट तीसरे व्यक्ति को मिल गया। उसके बाद से ही दोनों के बीच राजनीतिक रंजिश बढ़ गई थी।

 

 

घटना के बाद से दूसरा परिवार फरार 

बिजेंद्र के परिजनों का कहना है कि इसी दुश्मनी में आज उसकी हत्या कर दी गया। हालाकि परिजनों का यह भी कहना है कि विवाद इतना भी नहीं हुआ था कि किसी की हत्या कर दी जाए लेकिन घटना के बाद से दूसरा परिवार फ़रार है जिसमें शक गहरा गया है। फ़िलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों पहचान करने का दावा किया है।

 

 

NEWS SOURCE : indiatv

Big news: Aam Aadmi Party leader murdered in broad daylight entire incident captured in CCTV faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.