Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दुकानदारों ने बदली रणनीति, कम से कम 1000 का लीजिए सामान तभी लेंगे 2,000 के नोट

दुकानदारों ने बदली रणनीति, कम से कम 1000 का लीजिए सामान तभी लेंगे 2,000 के नोट

faridabadnews24By faridabadnews24May 23, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बाजारों में दो हजार के नोट तेजी से प्रचलन में आए हैं। लोग बड़ी संख्या में 2,000 रुपये के नोट लेकर आने लगे हैं। दिल्ली के बाजारों में नकदी से होने वाली खरीदारी अचानक बढ़ गई है। वहीं यूपीआई से होने वाले भुगतान में बड़ी गिरावट देखी की जा रही है। बाजार और खरीदारों के नए ट्रेंड को देखते हुए दिल्ली के दुकानदारों और कारोबारियों ने भी अपनी रणनीति में बदलाव किया है। दुकानदार 2,000 रुपये के नोट तो ले रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है। अब वे खरीदारों से कम-से-कम 1,000 रुपये का सामान खरीदने के लिए कह रहे हैं।

 

कारोबारियों ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने के रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद भी खरीदारी के लिए इन नोट को स्वीकार किया जा रहा है। पहले से रखे इन नोट को लेकर कुछ खरीदार तो बहुत कम कीमत के सामान खरीदने के लिए भी आ रहे हैं।

 

सरोजनी नगर मार्केट के एक कारोबारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से 2,000 रुपये के नोट देखने को भी नहीं मिले थे लेकिन रिजर्व बैंक के ऐलान के बाद हर दूसरा शख्स इसी नोट को लेकर आ रहा है। ऐसा लगता है कि लोग अपने पास मौजूद 2,000 रुपये के नोट को किसी तरह खपाना चाहते हैं। हालांकि रिजर्व बैंक ने कहा है कि 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर इन नोट का जमा या बदला जा सकता है।

 

सरोजनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा- लोग हमसे 100-200 रुपये के सामान खरीद रहे हैं और 2,000 रुपये के नोट थमा रहे हैं। हमें कल कारोबारियों से यह शिकायत मिली कि नकदी से होने वाली खरीदारी अचानक बढ़ गई है। एक दिन पहले तक हर कोई यूपीआई से भुगतान करना चाहता था लेकिन अब अचानक ही नकद खरीद होने लगी है।

 

अशोक रंधावा ने कहा कि कारोबारियों को 2,000 रुपये के नोट स्वीकार करने के लिए कहा गया है। लोग अपने पास रखे 2,000 रुपये के नोट से छुटकारा पाने के लिए दुकान आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें यूपीआई से भुगतान करने के लिए कहने को कोई मतलब नहीं है। राहत की बात यह है कि स्टेट बैंक की तरफ से 2,000 रुपये का नोट बदलने के लिए किसी भी तरह की पर्ची भरने की जरूरत नहीं होने संबंधी स्पष्टीकरण से राहत मिली है।

 

दिल्ली में गांधीनगर स्थित थोक रेडीमेड कपड़ा डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष केके बल्ली ने एक मजेदार बात कही। उन्होंने कहा कि बाजार में 2,000 रुपये का नोट लेकर आने वाले खरीदारों की तादाद बढ़ गई है। ऐसे में हमने भी रणनीति बदली है। हम 2,000 रुपये का नोट स्वीकार तो कर रहे हैं लेकिन खरीदारों से कम-से-कम 1,000 रुपये का सामान खरीदने के लिए कह रहे हैं। लब्बोलुबाब यह कि मौजूदा वक्त में बाजार में करेंसी का चलन बढ़ गया है। लोग 2,000 के नोट खपाना चाह रहे है तो कारोबारी भी मौके की नजाकत को भांपते हुए बाजार के बदले रुख का फायदा उठाना चाहते हैं।

 

NEWS SOURCE : livehindustan

faridabadnews faridabadnews24 Shopkeepers have changed the strategy take at least 1000 goods only then they will take 2000 notes
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026

कहा- ‘मेरी गलती माफ करने लायक नहीं’, जंतर मंतर प्रोटेस्ट में PM मोदी को गाली देकर वायरल हुई युवती का सामने आया नया Video

August 1, 2026

लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन पर मिलेंगे ₹2500

July 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.