Self Add

BJP सरकार ने हर चीज पर कब्जा कर लिया है , ‘इतिहास बदलने वालों से देश को बचाना है…’ : CM नीतीश

IMAGES SOURCE : GOOGLE

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने रविवार को जदयू पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि देश को इतिहास बदलने वालों से बचाना है। जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रभारी पदाधिकारियों की दो दिवसीय संसद के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने यह बात कही।

 

BJP सरकार ने हर चीज पर कब्जा कर लिया हैः CM नीतीश

मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग देश का इतिहास बदलना चाहते हैं। इन लोगों ने हर चीज पर कब्जा कर लिया है। सभी चीजें एकतरफा हो रही हैं। ये लोग काम नहीं प्रचार कर रहे। सच तो यह है कि इन लोगों ने 1998 से 2004 के बीच के काम को भी पूरा नहीं किया। उन्होंने प्रश्न किया कि नया कौन सा काम हो रहा? हम लोगों ने बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगा पर वह नहीं मिला। गरीबी के बावजूद हम लोगों ने विकास का सारा काम किया।

 

सीएम बोले- धार्मिक उन्माद कराने की कोशिश में कुछ लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में धार्मिक उन्माद को हम लोगों ने न के बराबर कर दिया। लेकिन कुछ लोग फिर से इसे कराने की कोशिश में हैं। हमलोग जाति आधारित गणना के पक्ष में हैं पर कुछ लोग चाहते हैं कि यह नहीं हो। जब भी आप अच्छा काम करेंगे तो कहीं न कहीं आपको रोकने की कोशिश होगी लेकिन हमें अपना काम करना है। जदयू अकेला दल है जिसमें सभी जाति और धर्म के लोग हैं। अपने काम को लेकर एक-एक घर जाइए। सभी से बात करिए और सुझाव लीजिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने जब महागठबंधन बनाया तो देश के बहुत सारे राजनीतिक दलों ने हमें बधाई दी। हम लोग विपक्षी एकता के काम को आगे बढ़ा रहे। जल्द ही इसका सार्थक परिणाम निकलेगा।

 

 

NEWS SOURCE : jagran

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea