Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, हरियाणा में वकील ने फ्री में केस लड़ने का दिया झांसा और लूट ली महिला की अस्मत

अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, हरियाणा में वकील ने फ्री में केस लड़ने का दिया झांसा और लूट ली महिला की अस्मत

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

महिला के पास केस लड़ने को फीस नहीं होने पर अधिवक्ता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। फ्री में केस लड़ने का झांसा देकर उसको बातचीत करने के बहाने मुरथल स्थित एक होटल में ले गए, जहां जूस में नशा पिलाकर अधिवक्ता और उसके दोस्त ने दुष्कर्म  किया। होश में आने पर महिला ने खुद को निर्वस्त्र पाया। किसी को घटना की जानकारी देने पर अधिवक्ता और उसके साथी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही रात में महिला के घर पर लोगों को भेजकर धमकी दी गई।

 

 

अनपढ़ औरत को लिया झांसे में

सिटी थाना पुलिस ने अधिवक्ता और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर की एक महिला ने बताया कि वह अनपढ़ औरत है। उसका एक मामला न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में वह एक अधिवक्ता को जानती है। वह अधिवक्ता की फीस के रुपयों की व्यवस्था न होने से वह तारीख पर भी नहीं जा सकी थी।

 

पिछले दिनों उस अधिवक्ता ने उससे जरूरी काम होने की बात कहकर मिलना चाहा और लोकेशन मांग ली। कुछ देर बाद वह महिला के पास पहुंच गया। उसने महिला का केस फ्री में लड़ने का भरोसा दिया। उसके बाद अधिवक्ता व उसका दोस्त एक दिन देर शाम को सेक्टर में मिल गए। उन्होंने बातचीत करने के बहाने उसको कार में बैठा लिया। उसको लेकर वह मुरथल स्थित एक होटल में ले गए। इसके बाद महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया।

 

इसके बाद महिला को कई घंटे बाद होश आया तो वह होटल में निर्वस्त्र थी। महिला ने आरोप लगाया कि अधिवक्ता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था और उसका साथी वीडियो बना रहा था। वह दोनों शराब के नशे में थे। उसके बाद में अधिवक्ता के साथी ने दुष्कर्म किया। उन्होंने किसी को जानकारी देने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। वह भय के चलते चुप रही। अब आरोपित उसको ब्लैकमेल कर रहे हैं। वह महिला से 50 हजार रुपये और लाखों के आभूषण हड़प चुके हैं।

क्या बोली पुलिस?

महिला विरुद्ध अपराध में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने का प्रविधान है। उसके बाद जांच के आधार पर कार्रवाई की जाती है। एसआइ सोनिया इसकी जांच कर रही है। दोनों पक्षों से बातचीत कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

– इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, एसएचओ, सिटी।

 

NEWS SOURCE : jagran

Blackmailed by making obscene videos faridabadnews faridabadnews24 lawyer in Haryana promised to fight the case for free and looted the woman's dignity
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

महिला सहित कई आरोपी दबोचे, हरियाणा में STF ने टाटा हैरियर से 25 हजार जिंदा कारतूस किए बरामद ; पड़ोसी राज्य में होनी थी सप्लाई

November 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.