Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हर महीने करें केवल 7000 रुपये जमा, टाइम- 10 साल, 20 साल, 30 साल! ,अकाउंट में होगा 10 करोड़

हर महीने करें केवल 7000 रुपये जमा, टाइम- 10 साल, 20 साल, 30 साल! ,अकाउंट में होगा 10 करोड़

faridabadnews24By faridabadnews24June 1, 2023No Comments4 Mins Read

एक छोटा-मोटा जॉब (Job) करने वाला है, 10 करोड़ रुपये जमा कर सकता है? लगभग सभी का जवाब होगा, ये संभव नहीं है. क्योंकि 10 करोड़ रुपये बहुत बड़ी राशि होती है. इतनी रकम जमा करने के लिए आमदनी यानी कमाई भी तगड़ी होनी चाहिए. फिर छोटा-मोटा जॉब करने वाला कैसे 10 करोड़ रुपये का मालिक हो सकता है? लेकिन कहते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी नामुमकिन नहीं है. मजबूत इच्छाशक्ति से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. यहां 10 करोड़ रुपये जुटाने की बात हो रही है, इसलिए कैसे ये 10 साल, 20 साल या फिर 30 साल में आम आदमी के लिए संभव हो सकता है. इसका एक ही फॉर्मूला है. आपको निवेश (Invest) करना होगा और लगातार वर्षों तक करते रहना होगा. अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि कहां निवेश करें और कितना निवेश करें?

 

10 करोड़ रुपये जुटाने का फॉर्मूला 

आइए जानते हैं कि 10 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सबसे आसान विकल्प क्या हो सकता है. एक नौकरी-पेशा, यानी खासकर जॉब करने वाला एक साथ मोटी रकम नहीं निकाल सकता है. इसलिए ऐसे लोगों के म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में SIP एक शानदार विकल्प हो सकता है, जिसमें नियमित निवेश से बड़ा लक्ष्य (Investment Goal) हासिल किया जा सकता है. म्यूचुअल फंड ने पिछले दो दशक में शानदार रिटर्न दिया है. ऐसे में आगे भी बेहतर रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है. म्यूचुअल फंड में लोग 500 रुपये महीने से SIP की शुरुआत कर सकता है.

 

अगर आप 10 साल में 10 करोड़ रुपये जमा करना चाहते हैं, लक्ष्य थोड़ा मुश्किल है. लेकिन अगर आप हर माह मोटी राशि SIP करने के लिए तैयार हैं तो फिर ये भी संभव हो सकता है. अगर सालाना रिटर्न केवल 12 फीसदी मिलता है तो फिर 10 साल में 10 करोड़ रुपये के लिए हर महीने आपको 4.30 लाख रुपये निवेश करना होगा. लेकिन अगर 15 फीसदी रिटर्न मिल जाए तो फिर हर महीने 3.60 लाख रुपये की SIP करनी होगी, जबकि 18 फीसदी रिटर्न को मानकर चलें तो हर माह 2,95,000 रुपये का निवेश करना होगा. यानी एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए ये काम कठिन है.

 

20 साल में 10 करोड़ कैसे पाएं

लेकिन अगर 20 साल की बात करें और सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो हर महीने करीब 100000 रुपये की SIP करने पर 10 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. वहीं अगर 15 फीसदी सालाना रिटर्न मिले तो 20 साल के बाद 10 करोड़ रुपये के लिए 66000 रुपये महीने म्यूचुअल फंड में जमा करना होगा. 18 फीसदी रिटर्न के हिसाब से देखें तो 20 साल तक हर महीने 43000 रुपये की SIP करने की जरूरत होगी.

 

30 साल में आसानी से जुटा सकते हैं 10 करोड़ रुपये 

तीसरा कंडीशंस ये है कि अगर वक्त 30 साल का है, तो फिर ये लक्ष्य बेहद आसान हो जाता है. SIP कैलकुलेटर को देखें तो 28000 रुपये महीने की SIP पर 30 साल में 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से पोर्टफोलियो में कुल 10 करोड़ रुपये जमा हो सकता है. जबकि 30 साल में केवल 14,300 रुपये महीने की SIP पर 10 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए सालाना 15 फीसदी रिटर्न मिलना चाहिए. कंपाउंड इंटरेस्ट की ये ताकत है कि केवल 7000 रुपये महीने की SIP पर भी 30 साल में 10 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं, जिसपर सालाना 18 फीसदी रिटर्न जोड़ा गया है. जो कि आज की तारीख में हर किसी के लिए संभव है. हर कोई 30 से 40 हजार रुपये महीने कमाने वाला 7000 महीने बचाकर म्यूचुअल फंड में SIP कर सकता है.

 

ऐसे में अगर आप भी 10 करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं और नजरिया लंबा है तो म्यूचुअल फंड पर दांव लगा सकते हैं. छोटी-छोटी राशि से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं. अगर रेगुलर 20 से 30 साल तक निवेश करते हैं तो छोटी रकम से बड़ा फंड बनाया जा सकता है.

 

(नोट: म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें) 

 


NEWS SOURCE : aajtak

 

 

20 years 30 years! There will be 10 crores in the account Deposit only 7000 rupees every month faridabadnews faridabadnews24 time- 10 years
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.