विनम्र श्रधांजलि
फ़रीदाबाद : “मैं संतोष यादव (nit86 विधानसभा,फ़रीदाबाद,वार्ड 6)” दीप प्रज्वलित करके उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र में मारे गए साधु संतों के पवित्र आत्मा की शांति के लिए श्रधांजलि अर्पित करता हूँ, और दीप प्रज्वलित करके उन साधु संतों की पवित्र आत्मा से प्रार्थना करता हूँ कि आपके साथ जिन्होंने जघन्य अपराध किया है उन्हें देश कभी माफ नही करेगा और देश की सरकार सख्त से सख्त सजा दिलाएगी, बस आप अपनी किरपा दृष्टि देशवासियों पर बनाये रखना।हे साधु संत तपस्वी आपकी किरपा से धरती पर जीवन बचा हुआ,जिन्होंने आपके साथ जघन्य अपराध किया है परमात्मा उन्हें कठोर दंड देगा।
और पूरा देश एकजुट होकर न्याय की मांग करता है।और इसी के साथ दीप प्रज्वलित करके लॉक डाउन के समय उन गरीब मजदूर प्रवासियों की जो इस समय एक राज्य से दूसरे राज्य पैदल जाते समय भूख से परलोक सिधार गए और मृत कोरोना सेनानियों की आत्मा की शांति के लिए भी परमपिता परमेश्वर से कामना करता हूँ की सभी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों मे जगह दें और इस दुख की घड़ी में परिवार,समाज और देशवासियों को हिम्मत दें,ताकि कोरोना की जंग हम सभी जीते और जो इस समय प्रभु के चरणों मे दिवंगत आत्मा पहुँची है उन्हें मैं दीप प्रज्वलित करके श्रधांजलि अर्पित करता हूँ।
और देश की सरकार से अपील करता हूँ कि साधु – संतों,गरीब प्रवासियों की सुरक्षा, सेवा ,कल्याण के लिए आयोग का गठन करें ताकि फिर जीवन मे ऐसी दर्दनाक घटना किसी और के साथ न हो।ॐ शांति।जय हिंद,जय भारत,भारत माता की जय।जय भोले नाथ।हर हर महादेव।जय राधे कृष्ण।जय श्री राम।जय बजरंगबली किरपा बनाये रखना।। ॐ शांति। । दीप प्रज्वलित श्रधांजलि स्वीकार करें प्रभु।।
