Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फैशन इंडस्ट्री की नजर में आज ये है उर्फी जावेद की हैसियत… ,पहले हंसते थे सब: Uofri Javed

फैशन इंडस्ट्री की नजर में आज ये है उर्फी जावेद की हैसियत… ,पहले हंसते थे सब: Uofri Javed

faridabadnews24By faridabadnews24June 4, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Uofri Javed Fashion: उर्फी जावेद को आज बड़े सितारों से लेकर तमाम सेलेब्रिटी जानते हैं. चाहे बात फिल्मों की हो या फिर फैशन इंडस्ट्री की. आज स्थिति यह है कि लोग उन पर हंसें या उनकी परवाह न करें, उर्फी जावेद को फर्क नहीं पड़ता, वह अपनी जगह बना चुकी हैं. खास बात यह कि वह खुद ऐसा मानें या न मानें, फैशन इंडस्ट्री के लोग इस सच को स्वीकार कर चुके हैं. उर्फी को लोगों ने सबसे पहले बिग बॉस में देखा था और तब कोई नहीं जानता था कि लखनऊ से आई यह लड़की इतनी तेजी से लोगों के बीच अपनी पुख्ता पहचान बना लेगी.

पड़ता है गलत असर

आज उर्फ हर दिन अपने फैशन सेंस के आधार पर वीडियो बनाकर न केवल सोशल मीडिया में डालती हैं, बल्कि लोगों का सिर घुमा देने वाले अंदाज में पोशाकें पहन कर उनके बीच पहुंच जाती हैं. यह अलग बात है कि कइयों को उनका अंदाज पसंद नहीं आता और वे उर्फी की तीखी आलोचना भी करते हैं. उन पर आरोप लगता हैं कि वह फैशन के नाम पर नग्नता को बढ़ावा देती हैं. वह जो कुछ पहनती हैं, उनका किशोर और युवा लड़कियों पर गलत असर पड़ता है. लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि उर्फी पैपराजी की फेवरेट हैं और उनके वीडियो हर दिन लाखों की संख्या में देखे जाते हैं.

 

तुझको मिर्ची लगी तो
उर्फी कभी टाट से, तो कभी रेशमी कपड़ों के टुकड़ों से तैयार ड्रेस में नजर आती हैं. वह धागे को अपने शरीर पर लपेट कर कोई ड्रेस बना लेती हैं तो कभी सिर्फ गहनों या प्लास्टिक के फूलों से तक खुद को ढंक कर वीडियो बनाती हैं. उनका हर काम चर्चा का विषय बन जाता है. उर्फी का कहना है कि वह किसी के इशारों पर काम नहीं करती, बल्कि जो कुछ करती हैं, वह खुद के लिए करती हैं. जो उन्हें अच्छा लगता है, वह काम करती हैं. उर्फी का कहना है कि अगर उनकी अतरंगी ड्रेसें देखकर किसी को समस्या होती है, जो उसका अपना नजरिया है. वह इसमें कुछ नहीं कर सकतीं.

सबसे बड़ी बात
हकीकत यही है कि आज उर्फी कई टीवी सितारों या सेलेब्रिटियों से ज्यादा पहचान और फैन फॉलोइंग रखती हैं. फैशन इंडस्ट्री तक में बड़े-बड़े दिग्गज उनका लोहा मानने लगे हैं कि वह अपने दम पर नए-नए प्रयोग करके लोगों को चौंकाती हैं. यही वजह है कि अब दिग्गज फैशन डिजाइनर उन्हें बुलाने लगे हैं. वे मानने लगे हैं कि उर्फी का अपना स्टाइल है. हाल में दिल्ली में चर्चित डिजाइनर अमित अग्रवाल ने अपने स्टोर के उद्घाटन पर उन्हें बुलाया. बच्चन परिवार के लिए कपड़े डिजाइन करने वाले अबू जानी और संदीप खोसला ने सबसे पहले अपनी ड्रेसें उर्फी जावेद को पहना कर लोगों को हैरान कर दिया था. इसके बाद शांतनु और निखिल तथा गौरव गुप्ता जैसे डिजाइरों ने अपने मुंबई के स्टोर्स के लॉन्च पर उर्फी को बुलाकर सम्मान दिया. उर्फी मात्र 25 साल की हैं. फैशन डिजाइनरों ने उनका लोहा मान लिया है. उन्होंने मान लिया है कि उर्फी के पास फैशन सेंस तो है, लेकिन उससे भी बड़ी चीज उनमें बहादुरी है. वह अपने अंदाज में फैशन करती हैं. किसी की परवाह नहीं करती.

 

NEWS SOURCE : zeenews

Bollywood Fashion earlier everyone used to laugh: Ufri Javed faridabadnews faridabadnews24 Fashion Fashion Designers Indian Fashion this is Urfi Javed's status... Today in the eyes of the fashion industry Uofri Javed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

मिस प्रेटी इंडिया का जीत चुकी थी खिताब, 16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या

September 28, 2026

बताया कहां-कैसे करने वाली हैं इन्वेस्ट, 1 करोड़ की प्राइज मनी का क्या करेंगी श्रेया कालरा?

August 7, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.