Self Add

ऐसे हुआ खुलासा, हरियाणा में फिर शर्मशार हुई इंसानियत, 5 बच्चों के पिता ने नाबालिग भतीजी से किया रेप

IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के नूंह जिले से इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 5 बच्चों के पिता ने अपनी नाबालिग भतीजी को बहला- फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। वहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। लेकिन जब नाबालिग को उल्टियां हुई और पेट दिखने लगा तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। नाबालिग लड़की 7 महीने की गर्भवती मिली है। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

दिव्यांग है लड़की का पिता

पीड़ित लड़की के दिव्यांग पिता ने बताया कि करीब सात महीने उसकी नाबालिग बेटी को मामा के लड़के आबिद ने बहला- फुसलाकर अपने चंगुल में फंसा लिया और उसके साथ रात के समय डरा- धमकाकर दुष्कर्म किया। कई महीने बीत जाने पर लड़की को उल्टियां हुई और पेट दिखने लगा तो चेकअप में वह सात महीने की गर्भवती मिली।  पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपी ने किसी को बताने पर उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए, उन्हें समाज में बदनाम करने की बात कही थी। इसी डर की वजह से उनकी लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया।

 

खुले में घूम रहा है आरोपी

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी दबंग किस्म का है और कहता है कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि कई बार आरोपी के घर होने की सूचना महिला थाना पुलिस को दी गई। लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके साथ ही आरोपी को दो दिन पहले महिला थाना में बुलाया गया था। उसके बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

 

महिला थाना प्रभारी का बयान

नूंह महिला थाना प्रभारी मंजू ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर एंगल से सभी तथ्यों को सामने रखकर जांच कर रही है, जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी आबिद के खिलाफ IPC की धारा 323, 363, 366, 506 और द प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

 

NEWS SOURCE : chopaltv

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

You might also like
kartea