
नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जामिया नगर स्थित एक घर की छत पर रखे संदूक (बक्से) से दो बच्चों के शव मिलने की घटना से सनसनी फैल गई. जिन बच्चों के शव मिले हैं वह भाई बहन हैं. परिजन दोनों बच्चों की एक दिन पहले से तलाश कर रहे थे. अचानक छत पर रखे बॉक्स को खोला गया तो उसमें दोनों के शव थे.
स्थानीय पूछताछ में पता चला है कि मृतक बच्चों ने दोपहर 3 बजे अपने माता-पिता के साथ खाना खाया और करीब 3.30 बजे अचानक लापता हो गए. माता-पिता और अन्य बच्चों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया. उनका कोई पता नहीं चला. बाद में उन दोनों को बॉक्स में पाया गया. दोनों की मौत हो चुकी थी. क्राइम टीम ने पुष्टि की है कि शरीर पर कोई चोट नहीं है और यह दुर्घटनावश दम घुटने का मामला लगता है.
NEWS SOURCE : news18
