Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मंदिर का पुजारी बना हैवान, लड़की को मारकर मैनहोल में लाश फेंकी और डाल दिया कंक्रीट

मंदिर का पुजारी बना हैवान, लड़की को मारकर मैनहोल में लाश फेंकी और डाल दिया कंक्रीट

faridabadnews24By faridabadnews24June 11, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हैदराबाद के शमशाबाद में कुछ दिन पहले अप्सरा नाम की एक युवती (30) की गुमशुदगी का मामला सामने आया था। इस मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। दरअसल ये केस गुमशुदगी की बजाय हत्या का निकला। पता चला है कि महिला के प्रेमी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर को मैनहोल में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि विवाहेतर संबंध के कारण ये हत्या हुई।

 

सिर पर पत्थर मारकर कर दी हत्या

दरअसल, सरूरनगर के एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करने वाले संदिग्ध वेंकट सूर्य साईं कृष्णा की शादी हो चुकी है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बावजूद भी अप्सरा नाम की युवती के साथ उसने संबंध बनाए। इसके बाद अप्सरा ने साईं कृष्ण पर उससे शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 4 जून को वेंकटेश्वर कॉलोनी की रहने वाली अप्सरा को साईं कृष्णा सुल्तानपल्ली स्थित गोशाला जाने के बहाने शमशाबाद ग्रामीण के बाहरी इलाके में नरकुड़ा गांव लाया और उसके सिर पर पत्थर से हमला कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

 

शव को बैग में भरकर मैनहोल में फेंका
पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवती के सिर पर पत्थर से हमला करके फिर उसने शव को एक बैग में भरकर एमआरओ कार्यालय सरूरनगर के पास एक मैनहोल में फेंक दिया। बाद में वह आरजीआईए पुलिस में आया और उसने 5 जून को शिकायत दर्ज कराई कि अप्सरा, उसकी भतीजी जिसे वह शमशाबाद बस स्टैंड पर छोड़ गया था, 3 जून को लापता हो गई। आरोपी साईं कृष्णा की इस शिकायात पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया और सीसीटीवी फुटेज और कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच की गई और साईं कृष्णा को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया।

 

शव को मैनहोल में फेंक डाला कंक्रीट
पुलिस ने कहा, “शक के आधार पर, जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि उसी ने लड़की को मार डाला, क्योंकि वह उससे शादी करने के लिए परेशान कर रही थी।” पुलिस ने कहा कि चूंकि साईं कृष्णा पहले से ही शादीशुदा था और उससे अधिक दबाव लेने में असमर्थ था, इसलिए उसने उसे बेहोश कर दिया और उसके सिर पर हमला कर दिया। एक बोल्डर से उसकी मौत हो गई। उसने शव को मैनहोल में फेंक दिया और उसे कंक्रीट के मिश्रण से दबा दिया। शव की बरामदगी और जांच के बाद लापता मामले को हत्या के मामले में बदल दिया गया है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

faridabadnews faridabadnews24 killed the girl and threw the dead body in the manhole and poured concrete The priest of the temple became a monster
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.