Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सैनिक की तरह देश की सेवा में जुटे है पुलिस कर्मी कोरोना महामारी में : नयनपाल रावत

सैनिक की तरह देश की सेवा में जुटे है पुलिस कर्मी कोरोना महामारी में : नयनपाल रावत

faridabadnews24By faridabadnews24May 1, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : कोरोना महामारी में अपने प्राणों की परवाह न करते हुए लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को आज पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन नयनपाल रावत ने फूल मालाओं से सम्मानित कर उनकी जमकर हौंसला अफजाई की। सेक्टर-15ए स्थित अपने निवास पर सेंट्रल थाना एसएचओ महेंद्र पाठक व सेक्टर-15 के चौकी इंचार्ज इंद्रकुमार व उनकी टीम का सर्वप्रथम पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और उसके बाद उन्हें सम्मान रूपी शॉल भेंट की गई। इस मौके पर विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि आज जब समूचे देश में कोरोना महामारी ने तांडव मचा रखा है, ऐसी संकट की घड़ी में हमारे पुलिस कर्मचारी व मेडिकल स्टाफ एक सैनिक की तरह डटे हुए है और देश व प्रदेश को बचाने में लगे है।

 

उन्होंने कहा कि डाक्टर्स व मेडिकल स्टाफ जहां इस महामारी पर विजय पाने का प्रयास कर रहे है वहीं पुलिस कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर नाकों पर तैनात है ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से पूर्व जहां पुलिस प्रशासन के प्रति जो लोगों का रवैया था, वह भी बदला है क्योंकि इस महामारी के दौरान पुलिस का मानवता रूपी ऐसा चेहरा सामने आया है और पुलिस कर्मचारी भी इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कहीं गरीब व जरूरतमंदों को राशन वितरित कर रहे है

 

तो कहीं लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन जैसे कड़े निर्णय लेकर जहां इस देश को बचाने का काम किया है वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उनके दिशा-निर्देशों का अनुसरण करते हुए अपनी सूझबूझ से हरियाणा को इस बीमारी से काफी हद तक बचाया है। उन्होंने कहा कि यह संकट का दौर है, जो जल्द खत्म हो जाएगा इसलिए हमें संयम रखने की जरूरत है और लॉकडाउन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेसिंग की कडाई से पालना करनी चाहिए ताकि कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी का पूरी तरह से खात्मा किया जा सके। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे में सरकार व प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

faridabadnews24 Police personnel are engaged in serving the country like a soldier in the corona epidemic: Nayanpal Rawat
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेनू भाटिया के इस्तीफे के बाद हरियाणा महिला आयोग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं उषा प्रियदर्शनी और मीना परमार?

June 13, 2026

जानिए क्या है बड़ी वजह, फरीदाबाद में 55 लोगों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.