राष्ट्रीय महिला जागृति मंच (छत्तीसगढ़ टीम) ने श्रमिक दिवस पर किया श्रमिको को सम्मानित व खाद्य सामग्री/ वस्त्र वितरित
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सफ़ाई कर्मी भाई और बहनो का स्वागत व सम्मान किया। साथ ही श्रमिक भाई बहनों को खाद्य सामग्री व वस्त्र भी वितरित किये। टीम ने उन सभी के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि यही वर्ग लगभग हमारे सभी जरूरी कार्य करता है। अगर ये वर्ग कार्य करना बंद कर दे तो देश के बहुत से कार्य रुक जाएंगे। इस कार्य मे प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी, जिला अध्यक्ष नन्दा पांडे जी, जिला महामंत्री रुना शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष हेमा साहू जी, कोषाध्यक्ष रुपवती दलाई जी, राष्ट्रीय महामंत्री टाटा शोभा उपस्थित रही। कार्य की अध्यक्षता गीता साहू जी द्वारा की गई।
