
कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको न दुनिया की परवाह होती है और न ही अपने परिवार की। उनको लगता है कि वो जो कर रहे हैं सब सही हैं। ऐसे लोग प्यार जैसे पवित्र रिश्ते को भी सरेआम बदनाम कर देते हैं। जी हां दिल्ली मेट्रो में एक कपल कुछ ऐसी ही हरकत करते नजर आया। सोशल मीडिया पर जब इस कपल का वीडियो सामने आय़ा तो यूजर्स ने भी इस पर कमेंट किए कि यार ऐसी हरकत करनी है तो घर में जाओ…यहां क्यों तमाशा बन रहे हो।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो येलो मेट्रो लाइन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कपल सीट पर बैठकर एक दूसरे को किस कर रहे हैं। वीडियो में दिक रहा है कि जिस कोच में यह कपल किस कर रहे हैं उसमें और महिलाएं बैठी हुई हैं। उसी कोच में बैठे किसी शख्स ने वीडियो को बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस वीडियो को लेकर दिल्ली मेट्रो का भी जवाब आया है।
दिल्ली मेट्रो ने कहा कि नमस्ते…किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है। हुड्डा सिटी सेंटर पर जांच की गई, कोई भी ऐसे यात्री नहीं पाए गए। बता दें कि दिल्ली मेट्रो से इससे पहले भी अश्लील वीडियो वायरल हो चुके हैं। हाल ही में एक लड़की अपने बालों को स्ट्रेटनर से स्ट्रेट कर रही थी। मेट्रो में लोगों की भीड़ के बीच यह लड़की बेफिक्र होकर कोच के प्लग प्वाइंट में अपना स्ट्रेटनर लगाकर बाल सीधे कर रही थी। दिल्ली मेट्रो ने गाइडलाइन भी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि कोई भी ऐसा काम जिससे अश्लीलता फैलती हो या दूसरे लोगों को परेशानी हो, वह अपराध है।
