Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कर दिया 2024 के प्लान का खुलासा!, इस बड़े कांग्रेसी नेता ने AAP को बताया BJP की B टीम: Lok Sabha Election

कर दिया 2024 के प्लान का खुलासा!, इस बड़े कांग्रेसी नेता ने AAP को बताया BJP की B टीम: Lok Sabha Election

faridabadnews24By faridabadnews24June 25, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Aap Vs Congress: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आप (AAP) के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दिल्ली सरकार की शक्तियों को कम करने के लिए लाये जाने वाले अध्यादेश के विरोध में कांग्रेस के ‘विचार मंथन’ को सही ठहराते हुए केजरीवाल को बीजेपी की ‘बी’ टीम का हिस्सा बताया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन (Ajay Maken) ने केंद्र के अध्यादेश के मुद्दे पर जारी तनातनी के बीच केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि अब इस बात में कोई शक नहीं रह गया है कि भारतीय जनता पार्टी के साथ कौन मिला हुआ है. कुछ ऐसा ही बयान मध्य प्रदेश कांग्रेस से आया, जहां कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बी टीम करार दिया है.

 

AAP है BJP की B- टीम: Congress

अपने बयान में कांग्रेस एमएलए ने कहा कि मध्य प्रदेश में ‘आप’ को लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं दी जाएगी, क्योंकि इस पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही ‘आप’ ने कहा था कि वह दिल्ली अध्यादेश पर कांग्रेस से समर्थन हासिल करने में नाकाम रही. ‘आप’ इसी वजह से पटना में विपक्ष की बैठक के बाद हुए संवाददाता सम्मेलन में शामिल नहीं हुई थी.

 

विपक्षी एकता के दावे की निकली हवा?

जयवर्धन ने मीडिया से कहा, ‘विपक्षी एकता के लिए जरूरी है कि ‘आप’ पहले अपना रुख स्पष्ट करे.’ पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा कांग्रेस से रुख स्पष्ट करने की बात के सवाल पर जयवर्धन ने कहा कि लगभग सभी विपक्षी पार्टी जो कल पटना में मौजूद थीं, वो संविधान पर भरोसा करती हैं. उन्होंने कहा कि सब यही प्रयास कर रहे हैं कि एक मंच पर रहकर सभी मिलकर अगले लोकसभा चुनाव में काम करेंगे.

 

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता और विधायक ने ये भी कहा, ‘अफसोस की बात है कि कल की बैठक में भी AAP के माध्यम से कुछ टिप्पणियां की गईं जो हमारी एकता के लिए शायद सही नहीं हैं. मेरा यही मानना है कि पहले आप यह बात स्पष्ट करे कि क्या वो पूर्ण रूप से कांग्रेस व विपक्ष के साथ रहेगी, क्योंकि आम आदमी पार्टी के कुछ काम से स्पष्ट दिखता है कि वो (AAP) बीजेपी (BJP) की बी टीम की तरह काम करती है.’ जयवर्धन ने कहा कि अगर आप कांग्रेस और अन्य दलों के प्रति प्रतिबद्ध है तो उसका स्वागत है.

 

आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश के चुनावी अखाड़े में ताल ठोकने और लोकसभा चुनावों में सीट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘इस बात का सवाल ही नहीं उठता है. उनकी यहां पर ऐसी कोई जमीन नहीं है. न उनके पास यहां पर ऐसी कोई आधार है.’

कौन बीजेपी से मिला हुआ है: अजय माकन

इसी तरह दिल्ली कांग्रेस के बड़े नेता अजय माकन ने ट्वीट में लिखा, ‘आप, जिसके पास 542 लोकसभा सांसद में से बस 1 सांसद है. वह केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का समर्थन चाहती है. उसी आप के मुखिया केजरीवाल उसी कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ निंदनीय बातें कह रहे हैं? यही उनके समर्थन मांगने का तरीका है? केजरीवाल जेल जाने के डर से ये सब कर रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने भ्रष्टाचार किया है तो सजा भी मिलेगी.’

 

NEWS SOURCE : zeenews

faridabadnews faridabadnews24 Revealed the plan for 2024! This big Congress leader told AAP the B team of BJP: Lok Sabha Election
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.