Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 10 दिन के अंदर तीसरा मामला, दिल्ली में लूटरों का कहर! अब कश्मीरी गेट में व्यापारी से 4 लाख की लूट

10 दिन के अंदर तीसरा मामला, दिल्ली में लूटरों का कहर! अब कश्मीरी गेट में व्यापारी से 4 लाख की लूट

faridabadnews24By faridabadnews24June 28, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर दिन-दहाड़े चौंकाने वाली लूट के महज 3 दिन बाद, मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी के कश्मीरी गेट इलाके में बदमाशों ने एक और लूट को अंजाम दिया. इस बार बाइक सवार दो बदमाश एक बिजनेसमैन से करीब 3 लाख रुपये कैश समेत उसकी स्कूटी लूटकर ले गए. दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘सूचना मिली कि कल शाम दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक व्यापारी से लगभग 4 लाख रुपये लूट लिए गए हैं. जांच की जा रही है.’ लूट की घटना इलाके में लगे सुरक्षा कैमरों में कैद हो गई, जहां लुटेरों को पीड़ित के स्कूटर पर भागते देखा जा सकता है.

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में लूट का यह तीसरा मामला है. बावजूद इसके कि दिल्ली पुलिस ने सड़क पर होने वाले अपराधों को रोकने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी रात्रि गश्त तेज कर दी है और कड़ी निगरानी रखी है. महज तीन दिन पहले 24 जून को प्रगति मैदान सुरंग के अंदर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर 2 लाख रुपये लूट लिए गए थे. दिल्ली पुलिस को मिले सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों ने कार को रोका और बंदूक की नोक पर चांदनी चौक के ओमिया एंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी को लूट लिया.

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि प्रगति मैदान टनल लूट के सिलसिले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गत 19 जून को एक और लूट की सूचना मिली, जब तीन बदमाशों ने मंडोली इलाके में एक व्यक्ति से कथित तौर पर 1 लाख रुपये लूट लिए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 27 जून को दोपहर 1ः15 बजे थाना कश्मीरी गेट पर 2 लाख रुपये और एक स्कूटी की लूट के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली. पुलिस कर्मी मौके युधिष्ठिर सेतु पर पहुंचे और सुनील कुमार जैन 56 वर्ष जो शाहदरा के रहने वाले हैं उनसे मिले, जिन्होंने बताया कि वह खोया मंडी कश्मीरी गेट से अपने आवास पर जाने के लिए आ रहे थे. वह किसी कॉल को सुनने के लिए रुके.

इसी बीच एक स्कूटी पर सवार 2 लोगों ने पिस्तौल जैसी चीज दिखाकर पैसे मांगे. तभी एक मोटरसाइकिल आई और एक व्यक्ति उनके पास आया और चाबी देने को कहा. जब उन्होंने चाबी दी तो बदमाश स्कूटी पर सवार होकर भाग गए. उनका कहना है कि स्कूटी की डिग्गी में उनके करीब साढ़े चार लाख रुपये थे. थाना कश्मीरी गेट में आईपीसी 394/34 की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दीगई है. मामले को सुलझाने और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए स्थानीय सब डिवीजन और जिले के स्टाफ की कई टीमों को लगाया गया है.

 

NEWS SOURCE : news18

faridabadnews faridabadnews24 robbers wreak havoc in Delhi! Now 4 lakh looted from businessman in Kashmiri Gate Third case within 10 days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.