Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 4 नाबालिगों समेत 8 लोगों ने लूटी आबरू, दिल्ली फिर शर्मसार, 13 साल की लड़की से हैवानियत

4 नाबालिगों समेत 8 लोगों ने लूटी आबरू, दिल्ली फिर शर्मसार, 13 साल की लड़की से हैवानियत

faridabadnews24By faridabadnews24July 3, 2023No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

दिल्ली : देश की राजधान दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। यहां के स्वरूप नगर इलाके में 13 साल की छात्रा से सात महीने में दो बार गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आठ लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर चार नाबालिगों को पकड़ा है। पीड़ित लड़की 8वीं क्लास में पढ़ती है और उसका परिवार स्वरूप नगर इलाके में रहता है।

23 जून की शाम करीब सात बजे वह अपनी सहेली के घर जा रही थी। सुनसान इलाके में दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। करीब चार घंटे बाद बदमाशों के चंगुल से छूटकर किशोरी अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में मिले तीन और युवक उसे एक मकान में ले गए। जहां उन तीनों ने भी उसके साथ गैंगरेप करने के बाद किशोरी को रात में करीब तीन बजे इलाके में छोड़ दिया। जब पीड़िता घर पहुंची तो परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 जून को पीड़िता की शिकायत पर गैंगरेप, कुकर्म, पॉक्सो एक्ट, अपहरण और बंधक बनाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। 29 जून को पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने कराया गया।

 

सात माह पहले भी हुआ था गैंगरेप : पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में कई नए खुलासे किए। उसने बताया कि एक सहेली के भाई ने पढ़ाई में मदद करने के लिए दो युवकों से उसकी दोस्ती कराई थी। करीब सात माह पहले किशोरी कुशक रोड पर घूम रही थी, तभी दोनों युवक आए और नोट्स दिलाने के बहाने उसे अपने साथ जंगल में ले गए। वहां उनका एक और साथी आ गया। इसके बाद उन तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। उस समय पीड़िता ने इस बारे में किसी को नहीं बताया था। मजिस्ट्रेट के सामने नए तथ्य सामने आने पर स्वरूप नगर थाने में 30 जून को एक और नई एफआईआर दर्ज की गई। अभी तक की जांच के बाद वारदात में शामिल चार नाबालिगों को दबोच लिया गया है। अभी चार बालिगों की तलाश की जा रही है।

 

यौन शोषण के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

वहीं, दिल्ली की ही एक अन्य घटना में मुंडका पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान के तौर पर हुई है। डीसीपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता इलाके की खिलौना फैक्ट्री में काम करती थी जहां आरोपी से मुलाकात हुई। पीड़िता ने बताया कि 29 जून को सलमान उसे अपने भाई के घर गुरुग्राम ले गया। जहां सलमान ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही ब्लैकमेल कर तीन-चार बार और दुष्कर्म किया। एक जुलाई पुलिस को शिकायत मिली, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, डीसीपी ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को फर्जी बताया, जिसमें आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

13 year old girl brutalized 8 people including 4 minors looted Abra Delhi again embarrassed faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने तय की टाइमिंग, दिल्ली-NCR वाले 7-8 नवंबर को चला पाएंगे पटाखे

November 3, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.