
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी चर्चा में रहती हैं। पहले राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही थी। वहीं अब राखी अपनी तस्वीरें और वीडियो के कारण चर्चा में रहती हैं। राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हमेशा हंसती खिलखिलाती नजर आती थी, लेकिन दोनों अलग हो गए और आदिल जेल में है। हाल ही में राखी का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा।
सलमान भाई शादी करो
राखी सावंत अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। वही अक्सर फैंस को हंसाने का मौके देखती रहती हैं। हाल ही में उनका एक एयरपोर्ट वाला वीडियो वायरल हो रहा। इस वीडियो में राखी एयरपोर्ट पर नंगे पैर चलते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बोल रही हैं कि सलमान खान शादी कर लें और इसीलिए उन्होंने इसके लिए मन्नत रखी है। इस वीडियो में राखी गुलाबी रंग के ब्लेजर से अपना चेहरा ढंकते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही बोल रही हैं कि मेरी मन्नत है मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल आई हूं कि सलमान खान की शादी हो जाए। जब तक शादी नहीं होती में चप्पल नहीं पहन सकती। साथ ही बोल रही हैं सलमान भाई शादी करो। बच्चे दो आपके बच्चों की जरुरत है।
तूफान इसे भी अपने साथ उड़ के ले जाता
राखी सावंत की शादी आदिल खान दुर्रानी से हुई थी, लेकिन राखी के आरोप के बाद आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया था। राखी सावंत सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जो आए दिन अपनी हरकतों से फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। इससे पहले राखी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें राखी तूफान बनने की एक्टिंग कर रही थी और बोल रही थी कि जो मुंबई में तूफान आने वाला था वो आ चुका है। इस वीडियो में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा था कि ये तूफान इसे भी अपने साथ उड़ के ले जाता, तो फिर मुंबई में शांति हो जाती।
