
दिल्ली: दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक ट्यूशन टीचर द्वारा 10 साल की बच्ची से की छेड़खानी और यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि 30 वर्षीय ट्यूशन शिक्षक बसंत को 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (बी) और 8 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ट्यूशन टीचर का नाम बसंत है, जिसकी उम्र करीब 30 साल है। शनिवार को पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में इस बात की शिकायत की थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत बच्ची का मेडिकल कराया और उसकी काउंसलिंग की गई। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ होने वाली छेड़खानी की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
NEWS SOURCE : livehindustan
