फरीदाबाद : बीती रात लगभग 1:30 बजे सेक्टर 8-10 की डिवाइडिंग रोड पर House No. 699 में टोयोटा अल्टिस गाड़ी ने भीषण टक्कर मारी जो दीवार तोड़कर घर के अंदर घुस गई और घर में खड़ी स्कूटी और बाइक को तोड़ती हुई बेडरूम की दीवार में जा टकराई जहां बच्चे सो रहे थे। घटना में माल की काफी हानि हुई है। पीड़ित अमित धवन का परिवार अपने घर में गहरी नींद में सोया हुआ था कि अचानक रात करीब 1-30 बजे तेज आवाज के साथ उनके बैडरूम में पत्थर आकर गिरे, एसी का कवर फर्श पर आ गिरा, भूकंप जैसा आभास होते ही बदहवास सा होकर पूरा परिवार बाहर आया तो देखा एक कार घर में आ घुसी जिससे यह सब तूफान आया, इस घटना से घर में खड़ी बाईक, स्कूटी और साथ में घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। पूजा लस्सी पूरी सेंटर के पास, सेक्टर 8-10 डिवाईडिग पर इस घर में जान तो सुरक्षित हैं किंतु सामान का काफी नुकसान हुआ है ।
