
How to make money from YouTube: यू ट्यूब (YouTube) आज लोगों को घर बैठे लखपति बना रहा है. पहले लोग वेबसाइट बनाकर बिजनेस बढ़ाते थे. अब यू ट्यूब चैनल बनाकर नोट छाप रहे हैं. पर एक सवाल लोगों के दिलों में अब भी बना हुआ है सवाल है कि आखिर इससे कितनी कमाई होती होगी. ये सवाल फिर से सुर्खियों में इसलिए है क्योंकि YouTube से हो रही अंधाधुंध कमाई की वजह से यूपी (UP) के एक YouTuber के घर पुलिस की रेड पड़ी इस तरह वो इनकम टैक्स (Income Tax)) के राडार पर आ गया. यूट्यूबर पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से पैसे कमाए हैं. ऐसे में एक बार फिर YouTubers की इनकम पर बहस छिड़ गई है. वहीं YouTube से कमाई कैसे करें, जैसे सवालों का जवाब ढूढने के लिए लोग गूगल (Google) करने लगे हैं.
YouTuber पर Income Tax का शिकंजा
एक वीडियो से कंटेंट क्रिएटर्स को कितनी कमाई?
लोगों के मन में उठ रहा एक ऐसा ही ज्वलंत सवाल ये है कि एक वीडियो से YouTubers को कितनी कमाई हो जाती होगी. तो आपके ऐसे सवालों की जिज्ञासा शांत करने के लिए बता दें कि YouTube अलग अलग क्रिएटर्स को अलग अलग पेमेंट करता है. ये पेमेंट लोगों के चैनल के कंटेंट की क्वालिटी, कैटेगरी और उस पर आने वाले व्यूज से तय होती है.
यू ट्यूब से कमाई 1000 व्यूज आने पर कितने रुपये?
दरअसल ये कंपनी YouTube क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले Ads का रेवेन्यू शेयर करती है. ये रेवेन्यू शेयर अलग अलग क्रिएटर्स के लिए अलग अलग हो सकता है. पश्चिमी देशों की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंटेंट क्रिएटर्स Ads रेवेन्यू का 55 परसेंट तक हिस्सा कमा सकते हैं. हालांकि, इसके लिए यूजर्स को YouTube Partner Program का हिस्सा होना चाहिए. इस प्रोग्राम को क्वालिफाई करने के लिए यूजर्स के चैनल पर 500 सब्सक्राइबर्स और 3000 घंटों का वॉच ऑवर टाइम होना चाहिए. अब तो YouTube Shorts के जरिए भी क्रिएटर्स की कमाई होती है.
अमेरिका में पिछले साल यूट्यूबर्स की एवरेज मंथली इनकम (Youtubers monthly income) करीब चार लाख रुपये तक हुई. सामान्यत: यूट्यूब क्रिएटर्स को लगभग 1000 व्यूज पर 18 20 डॉलर (लगभग 1650 रुपये) तक कमाई होती है. हालांकि ये एक आंकड़ा है. किसी भी क्रिएटर की वास्तविक कमाई उनके कंटेंट, ऑडियंस, व्यूज और सब्सक्राइबर्स की संख्या पर निर्भर करती है. आजकल तो यूजर्स YouTube Shorts के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं. इसके अलावा मेंबरशिप और दूसरे तरीके से भी रेवेन्यू कमाया जा सकता है. कुल मिलाकर YouTube से कमाई के कई तरीके हैं. ऐसे में अगर आप भी थोड़े जागरूक हैं और एक छोटा सेटअप लगाकर YouTube चैनल बनाकर अच्छा कंटेट बनाकर कमाई कर सकते हैं.
NEWS SOURCE : zeenews
