विश्व के 182 देश कोरोना संकट से गुजर रहे हैं. पिछले दस दिन में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है. ऐसे में केंद्र सरकार ने एहतियातन तीसरी बार लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है. इस बार गृह मंत्रालय की तरफ से एक दिशा-निर्देश जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन जारी रहेगा. यह निर्देश 4 मई से 17 मई तक के लिए है. हालांकि इस बार लॉकडाउन में कुछ छूट भी दी गई है. गाइडलाइन में देशभर को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोनों में बांटा गया है. ग्रीन जोन में सभी बड़ी आर्थिक गतिविधियों की छूट दी गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के मामले में चीन ने जो लापरवाही की है उसके बाद चीन के सामने बढ़े हुए टैरिफ (अतिरिक्त टैक्स) झेलने का ही एकमात्र रास्ता बच जाता है. ट्रंप ने शुक्रवार को उस सवाल के जवाब में यह बात कही है जिसमें चीन पर दंडस्वरूप टैरिफ बढ़ाने की बात कही जा रही थी. ट्रंप ने कहा, ‘निश्चित तौर पर यह एक विकल्प है.’
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की चपेट में आकर 2 सैनिक शहीद हो गए हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने बारामूला जिला के उरी सेक्टर में बिना वजह फायरिंग की थी. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाक फायरिंग में चार सैनिक घायल हो गए थे. इन्हें तुरंत ही पास के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, हालांकि शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया.
देश में जारी लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 37336 पहुंच चुकी है. जबकि कोरोना की चपेट में आकर 1218 लोगों की मौतें हो चुकी है. राज्यों की बात करें तो कोरोना संक्रमितों के मामले में महाराष्ट्र नंबर एक पर है, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात में सबसे ज्यादा मरीज हैं. महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात में मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, जिसने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है.
375, 400* और 501* क्रिकेट इतिहास की ये तीन पारियां हैं, जो ब्रायन लारा को महान साबित करती हैं. वेस्टइंडीज के इस दिग्गज का आज (2 मई ) जन्मदिन है. वे 51 साल के हो गए. लेकिन लारा के लिए ये तीन पारियां स्पेशल नहीं हैं. उनके लिए तो कोई और ही पारी खास है. इसकी चर्चा करने से पहले उन तीन ऐतिहासकि पारियों का याद करते हैं, जो रिकॉर्ड बुक की शान हैं.
