Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज, खुद को केंद्रीय मंत्री बताकर कर रहे थे ठगी

दिल्ली पुलिस ने मामला किया दर्ज, खुद को केंद्रीय मंत्री बताकर कर रहे थे ठगी

faridabadnews24By faridabadnews24July 27, 2023No Comments2 Mins Read

दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर खुद को केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर बताने और सरकारी अधिकारियों समेत कई लोगों को ई-मेल, व्हाट्सऐप संदेश भेजकर तथा फोन कर उन्हें ठगने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मंत्री के सहायक निजी सचिव द्वारा दायर शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ महीनों से पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज आ रहे थे, जिसमें फोन करने वाला खुद को मंत्री बताकर उनसे बात करता था। पूछताछ में पता चला कि ठगों द्वारा कॉल करने के लिए जिन फोन नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था, वे अंतरराष्ट्रीय नंबर थे।

शिकायतकर्ता ने घोटालेबाजों द्वारा भेजे गए चैट के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए। ऐसा ही एक मैसेज कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर तैनात एक अधिकारी को भेजा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘व्हाट्सएप चैट में हमने पाया कि घोटालेबाज प्रोफ़ाइल फोटो के रूप में मंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे थे और फोन नंबर पर देश कोड के रूप में +60 था।’ पुलिस को संदेह है कि अपराधी लोगों को ठगने के लिए खुद को मंत्री बता रहे हैं। मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। आईपीसी की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए सजा) और आईटी अधिनियम की धारा 66 सी (इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर, पासवर्ड या पहचान का धोखाधड़ी से उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि कॉल स्पूफिंग तकनीक कॉल करने वाले को रिसीवर की स्क्रीन पर अपनी पसंद का फोन नंबर दिखाने में सक्षम है। अधिकारी ने कहा, “इस तकनीक का उपयोग अक्सर टेलीमार्केटर्स आदि द्वारा किया जाता है, जो कॉल को स्थानीय दिखाना चाहते हैं। जबकि वास्तव में यह राज्य या देश के बाहर से किया गया है। अपराधी इसका उपयोग लोगों को धोखा देने के लिए करते हैं और उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि कॉल करने वाला कोई और है।  मार्च में पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की और एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इसमें कथित तौर पर राजनेताओं और कुछ आईपीएस अधिकारियों को अलग-अलग लाभ देने के लिए एक मुख्यमंत्री, वरिष्ठ खुफिया और सरकारी अधिकारियों के कार्यालय के नंबरों की नकल की थी।

NEWS SOURCE : livehindustan

Delhi Police registered a case faridabadnews24 they were cheating by pretending to be Union ministers
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

केतन हत्याकांड में सिया के पिता ने खोले राज, मेरी आमदनी 4 करोड़ रुपये है और मैं शादी में 17 करोड़ कैसे खर्च करता?

June 28, 2026

शादी के बाद मचा बवाल, नाबालिग भाई बहन को हुआ प्यार, घर छोड़कर हुए फरार

June 28, 2026

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.