Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अब हरियाणा ने इन राज्यों से लगते बॉर्डर भी किये सील दिल्ली के बाद

अब हरियाणा ने इन राज्यों से लगते बॉर्डर भी किये सील दिल्ली के बाद

faridabadnews24By faridabadnews24May 2, 2020Updated:May 2, 2020No Comments2 Mins Read

कोरोना वायरस के कहर के बीच पहले हरियाणा ने दिल्ली से लगती सीमा को सील किया था, अब और ऐतिहात के लिए हरियाणा सरकार ने प्रदेश की सीमा से लगते सभी राज्यों से सीमा सील कर दी गयी है। सोनीपत, झज्जर व फरीदाबाद के बाद साइबर सिटी यानी गुरुग्राम में भी नई दिल्ली की सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई है।

अब सरकार ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान व चंडीगढ़ की सीमाओं को भी सील करने के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश में कुल 162 अंतरराज्यीय बार्डर पर नाके लगाए गए हैं।

हरियाणा में कोरोना का टेस्ट किए बिना अब जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहन चालकों की भी एंट्री नहीं होगी। गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी अंतरराज्यीय बार्डर सील करने के आदेश दिए हैं। साथ ही, इन सभी बार्डर पर लगाए गए पुलिस नाकों के साथ ही कोरोना टेस्टिंग के लिए बूथ स्थापित करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी नाकों पर मौजूद रहेंगी। रैपिड टेस्ट किट से टेस्टिंग के बाद ही हरियाणा में एंट्री होगी।

हरियाणा में केवल उन्हीं लोगों की एंट्री होगी, जिन्हेंं केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई जरूरी सेवाओं की सूची में शामिल किया गया है। मानेसर के आईटी पार्क स्थित साउथ कोरिया की कंपनी द्वारा बनाई गई रैपिड टेस्ट किट से बार्डर से प्रदेश में आने वाले लोगों की टेस्टिंग होगी। इस किट से 8 से 10 मिनट में रिजल्ट आ जाएगा। नेगेटिव रिपोर्ट आने पर ही एंट्री होगी। अगर किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो उसे वापस लौटा दिया जाएगा।

दूसरी ओर सभी सीएमओ के पास रैपिड टेस्ट किट भिजवा दी गई हैं। साथ ही, उन्हेंं आदेश दिए गए हैं कि अब वे कोरोना यौद्धाओं के टेस्ट शुरू करें। कोरोना संक्रमण से लडऩे के लिए मोर्च पर आगे खड़े मेडिकल स्टॉफ के अलावा, आशा वर्करों, पुलिस जवानों, निकायों सफाई कर्मचारियों, अग्निशमन सेवाओं के कर्मचारियों के अलावा उन सभी कॢमयों के टेस्ट होंगे जो सीधे तौर पर कोरोना मरीजों के संपर्क में आते हैं।

अनिल विज ने कहा कि नांदेड साहिब से आए सभी श्रद्धालुओं के रैपिड की बजाय नियमित कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे। विज ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार तब्लीगियों को वहीं क्वारंटाइन करती और पॉजिटिव मिलने वालों का उपचार करती तो पूरे देश में कोरोना संक्रमण नहीं फैलता। अब एक बार फिर दिल्ली की वजह से ही हरियाणा संक्रमित हुआ। इसीलिए सभी बार्डर सील करने पड़े।

faridabadnews24 Now Haryana has also sealed the borders from these states after Delhi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

    March 9, 2026

    वजह कर देगी हैरान, ‘मेरे शव को भाई-भाभी को हाथ मत लगाने देना…’, फतेहाबाद में युवक ने दी जान

    February 14, 2026

    प्रिंसिपल परअश्लील हरकत करने का आरोप, ‘प्लीज प्रिंसिपल सर मुझे छोड़ दो, मैं आपकी स्टूडेंट हूं’…फिर भी नहीं माना दरिंदा

    February 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.