Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फ्री में होगा 25 लाख का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस!, सरकार का ऐलान सुनकर खुशी से झूमे करोड़ों पर‍िवार

फ्री में होगा 25 लाख का हेल्‍थ इंश्‍योरेंस!, सरकार का ऐलान सुनकर खुशी से झूमे करोड़ों पर‍िवार

faridabadnews24By faridabadnews24August 4, 2023Updated:August 4, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Chiranjeevi Health Insurance Scheme: अगर आप राजस्‍थान के रहने वाले हैं और आपकी आमदनी सालाना 8 लाख रुपये तक है तो यह खबर आपको खुश कर देगी. जी हां, राजस्‍थान की गहलोत सरकार ने राज्‍य के न‍िवास‍ियों को बड़ा तोहफा द‍िया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ (Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana) के तहत निःशुल्क रज‍िस्‍ट्रेशन का ऐलान क‍िया है. मुख्‍यमंत्री ने योजना को सभी ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि 8 लाख रुपये से कम वार्षिक आमदनी वाले लोगों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का प्रीमियम नहीं भरना होगा.

8 लाख रुपये से कम की इनकम पर म‍िलेगा फायदा

यानी अगर आपकी सालाना आमदनी 8 लाख रुपये या इससे कम है तो सरकार की तरफ से आपको हेल्‍थ इंश्‍योरेंस मुफ्त में द‍िया जाएगा. सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत सभी वर्गों के 8 लाख से कम आय वाले परिवारों के लिए प्रीमियम राश‍ि का भुगतान राज्य सरकार की तरफ से क‍िया जाएगा. गहलोत की तरफ से मुख्यमंत्री आवास पर आयोज‍ित एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई.

 

425 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया
मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि राज्य सरकार ने इसके लिये 425 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया है. इस दौरान 771 करोड़ रुपये के 249 कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया गया. उन्होंने 10 चिरंजीवी जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस और 25 मोबाइल फूड टेस्टिंग एम्बुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई.

क्‍या है योजना
राजस्थान सरकार की तरफ से चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को 2021 में शुरू क‍िया गया था. पहले योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस ट्रीटमेंट उपलब्‍ध कराया जाता था. इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने फाइनेंश‍ियल ईयर 2022-23 में योजना के तहत कवर को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर द‍िया. इसके बाद 2023-24 के लिए इस राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर द‍िया गया.

 

5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा
प्रत्‍येक चिरंजीवी परिवार को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी सरकार की तरफ से दिया जा रहा है. योजना के तहत योजना का लाभ लेने वाले पर‍िवार ब्लैक फंगस, कैंसर, पैरालाइसिस, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्गन ट्रांसप्लांट, कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारियों का भी ट्रीटमेंट करा सकते हैं.

NEWS SOURCE : zeenews

Ashok Gahlot Govt Chiranjeevi Health Insurance Scheme faridabadnews faridabadnews24 Free Health Insurance Health Insurance In Rajasthan Health insurance of 25 lakhs will be given for free! Crores of families were happy after hearing the announcement of the government. Rajasthan Govt
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: यहां जानिए शहर अनुसार टाइमिंग, इस साल करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

October 29, 2026

राजीनामा के बाद मामला निपटाने के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए, ASI का रिश्वत लेते वीडियो आया सामने

October 29, 2026

चोटों के निशान दिखाकर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ सच में हुए थे घायल

October 22, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.