
VIDEO VIRAL of revolver queen in Agra: एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला हाथ में रिवाल्वर पकड़े हुए दिखाई दे रही है और पाश्र्व में गाना बज रहा है. पुलिस ने इस मामले को संज्ञान ले लिया है. महिला के रिवाल्वर के साथ दो वीडियो प्रसारित हुए. एक वीडियो 10 सेकेंड का है. इसमें पाश्र्व में गाना बज रहा है- हम हाथ में पिस्टल रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं. इसमें महिला घर की छत पर हाथ में रिवाल्वर लिए खड़ी है. दूसरा वीडियो 12 सेकेंड का है. इसमें भी महिला रिवाल्वर लिए दिखाई दे रही है. उसके पार्श्व डायलाग की आवाज आ रही है वो बंदूक भी हमारी होगी, गोली भी हमारी होगी और वक्त भी हमारा होगा. बताया जा रहा है कि महिला ने इंस्टाग्राम पर रील के लिए वीडियो बनाया था. पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है l
NEWS SOURCE : lalluram
