Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, PM Modi ने दी 24 हजार करोड़ की सौगात

508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, PM Modi ने दी 24 हजार करोड़ की सौगात

faridabadnews24By faridabadnews24August 6, 2023No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Amrit Bharat Station Yojana: अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज (रविवार को) पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट की आधारशिला रखी. बता दें कि इस प्रोजेक्ट पर 24 हजार 470 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. 2025 तक इन रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का लक्ष्य है. अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Yojana) के तहत इन 508 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने जा रहा है. ये स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 508 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. जान लें कि इन 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अगले 30 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जाएगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों को सिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा.

अमृत भारत स्टेशन योजना क्या है?

बता दें कि इस योजना का नाम अमृत भारत स्टेशन योजना है. इसके तहत भारत के करीब 1300 प्रमुख रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन के तौर पर विकसित किए जाएंगे. आज 508 अमृत भारत स्टेशन का काम शुरू हो रहा है. इसमें करीब 24 हजार करोड़ खर्च होंगे. यूपी, राजस्थान के 55 रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा. आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है.

भारत को लेकर बदला दुनिया का रवैया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को लेकर दुनिया का रवैया बदला है. इसकी दो मुख्य वजह हैं. पहली, भारत के लोगों ने तीन दशक बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई. दूसरी, पूर्ण बहुमत की सरकार ने उसी स्पष्टता के साथ बड़े-बड़े निर्णय लिए, चुनौतियों के स्थाई समाधान के लिए काम किया.

देश में बढ़ी आधुनिक ट्रेनों की संख्या

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में आज आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. आज देश का लक्ष्य है कि रेलवे की यात्रा हर यात्री के लिए, हर नागरिक के लिए सुलभ भी हो और सुखद भी हो. अब ट्रेन से लेकर स्टेशन तक आपको एक बेहतर अनुभव देने का प्रयास है. आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व का भी संकल्प लिया है. ये अमृत रेलवे स्टेशन उसके भी प्रतीक बनेंगे. इन स्टेशन्स में देश की संस्कृति और स्थानीय विरासत की झलक दिखेगी.

NEWS SOURCE : zeenews

508 railway stations will be rejuvenated BJP faridabadnews faridabadnews24 Indian Railways Narendra Modi PM Modi gave a gift of 24 thousand crores
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

सच जानकर रह जाएंगे हैरान, HR सहित 6 गिरफ्तार, ऑफिस में महिला कर्मचारियों का होता है उत्पीड़न!

April 11, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.