Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पुलिस के सामने कबूला- हत्या के बाद हिरन नदी में फेंकी लाश, भाजपा नेत्री सना खान का कातिल अरेस्ट

पुलिस के सामने कबूला- हत्या के बाद हिरन नदी में फेंकी लाश, भाजपा नेत्री सना खान का कातिल अरेस्ट

faridabadnews24By faridabadnews24August 12, 2023No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Madhya Pradesh Police: मध्य प्रदेश पुलिस ने भाजपा नेत्री सना खान की मौत के राज से पर्दा उठा दिया है। जबलपुर की गोरा बाजार पुलिस ने सना खान के कातिल अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सना की हत्या की जा चुकी है। आरोपी अमित ने सना की हत्या कर बेलखाड़ू थाना क्षेत्र में लाश को हिरण नदी के पुल से फेंकना कबूल किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर ले गई है। शव की तलाश की जा रही है। पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुटी है।

बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर की भाजपा अल्पसंख्यक सेल की नेत्री हिना उर्फ सना खान 2 अगस्त को लापता हो गई थीं। मंगलवार देर रात उनके परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए उनकी हत्या की आशंका जताई। नागपुर के मानकापुर की रहने वाली सना खान ने 4 माह पहले अमित साहू उर्फ पप्पू से शादी की थी। अमित साहू जबलपुर के बिलहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह ढाबे चलाता है। सना पहली अगस्त को अपनी मां को बताकर जबलपुर पहुंची थीं।

सना ने अगले दिन अपने रिश्तेदार इमरान से बात की थी। इस बातचीत में सना ने अमित द्वारा मारपीट किए जाने की बात बताई थी। मंगलवार को सना के भाई और परिजन ने उससे संपर्क करना चाहा लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजन गोरा थाने पहुंचे और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने सना की हत्या किए जाने की आशंका जताई। इधर मध्य प्रदेश पुलिस अमित साहू को सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

महाराष्ट्र पुलिस और जबलपुर पुलिस लगातार सना और अमित साहू को तलाश रही थी। लापता होने के बाद से ही दोनों के मोबाइल बंद आ रहे थे। ढाबे पर काम करने वाले नौकर ने बताया था कि जिस कार से अमित साहू गया था। उसमें खून लगा था। पुलिस लगातार हाइवे पर लगे टोल नाकों पर नजर बनाए हुए थी। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे थे। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी और आरोपी अमित साहू गिरफ्त में आ गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री सना खान के पास तीन मोबाइल थे। इसके अलावा उसके पास 8 से 10 अलग-अलग सिम भी थे। तीनों मोबाइल पर संपर्क नहीं हो रहा था। बताया जाता है कि सना ने करीब 4 महा पहले अमित उर्फ पप्पू साहू से कोर्ट मैरिज की थी। इस दौरान सना ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपए की चेन खरीदकर अमित को शादी के गिफ्ट के तौर पर दी थी। बीते कुछ दिनों से जब भी सना अमित को वीडियो कॉल करती तो उसके गले में चेन नहीं दिखाई देती।

सोने की चेन को लेकर कई मर्तबा फोन पर दोनों के बीच बहस भी हुई थी। 2 अगस्त को जब सना जबलपुर आई थी, तब वह गोल्ड पहने थी। उसे पता चला कि जो सोने की चेन उसने अमित को दी थी, वह जुलाई से ही उसके गले से गायब है। वहीं पुलिस ने बताया कि अमित साहू आदतन अपराधी है। वह हत्या के मामले में जमानत पर था। कटंगी थाना क्षेत्र में उसका ढाबा है। इस ढाबे की आड़ में वह अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का धंधा करता था। वह 2011-12 में हत्या के मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आया था।

यह भी पता चला है कि अमित ने एक महिला पुलिसकर्मी से पहली शादी की थी। दोनों के बीच अवैध शराब बेचने के मामले में विवाद होते थे। 2021 में लॉकडाउन के समय अमित साहू महाराष्ट्र से महंगी शराब लाकर बेल खाडू स्थित ढाबे से बेचा करता था। इस पर पहली पत्नी ने पुलिस को जानकारी देकर लाखों रुपए की शराब पकड़वाई थी। महिला पुलिसकर्मी ने सना को अमित साहू के बारे में आगाह करते हुए उसे कई अहम जानकारियां भी दी थी।

NEWS SOURCE : livehindustan

Confession in front of the police – after the murder faridabadnews faridabadnews24 the dead body was thrown in Hiran river the murderer of BJP leader Sana Khan arrested
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ग्रामीणों ने पकड़ा तो सर्विस पिस्टल से कर दी फायरिंग, महिला से साथ ASI का अवैध संबंध, 1 की मौत 3 घायल

November 4, 2026

टीचर ने WhatsApp ग्रुप में अश्लील वीडियो और फोटो भेजे, गर्ल्स कॉलेज में बड़ा कांड!

November 4, 2026

आखिरी नोट में सामने आई मौ’त की दर्दनाक वजह, बेटे और बेटी के साथ मां ने खत्म कर ली जीवनलीला

October 31, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.